फोटो और वीडियो शूट करने के लिए दो जबर्दस्त फोन, मिलेगा 108MP का कैमरा, कीमत भी कम
108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले इन फोन में आपको 5520mAh तक की बैटरी मिलेगी। इन फोन में आपको शानदार डिस्प्ले और तगड़ा प्रोसेसर भी मिलेगा। इन फोन की शुरुआती कीमत 13 हजार रुपये से कम है। आइए जानते हैं डीटेल।

फोटोग्राफी के शौकीन हैं और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट कैमरा फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं इंडियन मार्केट में मौजूद 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले कुछ बेहतरीन और किफायती स्मार्टफोन्स की। इन फोन में आपको शानदार मेन कैमरा के साथ बेहतरी डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी भी मिलेगी। हमारी लिस्ट में पोको और रेडमी के फोन शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पोको M6 प्लस 5G
8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12566 रुपये है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में कंपनी 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दे रही है। पोको के इस फोन का सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन का डिस्प्ले 6.79 इंच का है।
यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पोको का यह फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5030mAh की बैटरी दी गई है। यब बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पोको का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
REDMI Note 15 5G
अमेजन इंडिया पर फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 22998 रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। यह फोन 6.77 इंच के फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 3200 निट्स का है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी अड्रीनो 710 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। इसमें दी गई बैटरी 5520mAh की है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी ऑफर कर रही है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Black









