₹4999 में पुराना टीवी बनेगा Smart TV! Amazon ने लॉन्च की नई Fire TV Stick HD, मिलेगा Netflix, Prime Video, Xbox का मजा

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Amazon ने भारत में नई Fire TV Stick HD लॉन्च कर दी है। 4999 रुपए की कीमत वाले इस डिवाइस में Wi-Fi 6, HDR10+, Xbox क्लाउड गेमिंग और 30% तेज परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

₹4999 में पुराना टीवी बनेगा Smart TV! Amazon ने लॉन्च की नई Fire TV Stick HD, मिलेगा Netflix, Prime Video, Xbox का मजा

अगर आपके घर में पुराना LED TV है और आप उसे बिना नया Smart TV खरीदे स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए नया शानदार डिवाइस लेकर आया है। कंपनी ने भारत में अपनी नई Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 4999 रुपए रखी गई है और इसमें पहले से ज्यादा तेज स्पीड, नया डिजाइन और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह नई Fire TV Stick पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है।

इस छोटे से डिवाइस को टीवी के HDMI पोर्ट में लगाकर यूजर्स Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और दूसरे OTT ऐप्स का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें अब Wi-Fi 6 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इंटरनेट स्लो होने पर भी स्ट्रीमिंग ज्यादा स्मूद रहेगी। Amazon ने इसमें HDR10+, Dolby Audio और Xbox Cloud Gaming जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। यानी अब यूजर्स टीवी पर सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि गेमिंग का भी मजा ले सकेंगे।

Amazon Fire TV Stick HD के फीचर्स

नई Fire TV Stick HD का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे स्लिम Fire TV Stick है। इसका फायदा यह होगा कि इसे टीवी के पीछे आसानी से लगाया जा सकेगा और ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगी। सबसे खास बात यह है कि कई टीवी में यह सीधे USB पोर्ट से पावर ले सकती है। यानी कई मामलों में अलग से पावर एडॉप्टर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वायर कम दिखेंगे और सेटअप ज्यादा क्लीन लगेगा।

Amazon ने इस बार कनेक्टिविटी पर भी खास ध्यान दिया है। नई Fire TV Stick HD में Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि इंटरनेट स्पीड बेहतर मिलेगी और वीडियो बफरिंग कम होगी। अगर घर में अच्छा Wi-Fi राउटर है तो यूजर्स को ज्यादा स्मूद स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस हेडफोन, स्पीकर और गेमिंग कंट्रोलर आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

नई Fire TV Stick HD में Full HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ HDR10+ फीचर भी दिया गया है, जिससे कलर और ब्राइटनेस ज्यादा बेहतर दिखाई देती है। फिल्में और वेब सीरीज देखने का अनुभव पहले से ज्यादा शानदार हो सकता है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby सपोर्ट दिया गया है। यानी अगर आपके पास अच्छा साउंड सिस्टम है तो मूवी देखने का मजा और भी बढ़ जाएगा।

Amazon की नई Fire TV Stick HD का सबसे बड़ा आकर्षण Xbox Cloud Gaming सपोर्ट है। अब यूजर्स बिना अलग गेमिंग कंसोल खरीदे टीवी पर गेम खेल सकेंगे। इसके लिए Bluetooth कंट्रोलर और Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। यह फीचर खास तौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है। इससे टीवी सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं बल्कि गेमिंग डिवाइस भी बन जाएगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।