काम की बात: WhatsApp की ये 3 सेटिंग्स ऑन कीं तो कभी लीक नहीं होंगे चैट, मिलेगी फुल सेफ्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WhatsApp की कुछ खास सिक्योरिटी सेटिंग्स आपकी निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत कर सकती हैं। इन्हें ऑन करके चैट और बैकअप को ज्यादा सुरक्षित रखा जा सकता है।

WhatsApp Safety Tips
WhatsApp की कुछ सेटिंग्स आपको तुरंत चेंज कर लेनी चाहिए।

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर हमारी प्राइवेट बातें, फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर होते हैं। ऐसे में अकाउंट की प्राइवेसी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। WhatsApp में कुछ ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं, जिन्हें ऑन करके आप अपनी चैट और अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं। हम आपको ऐसी ही तीन सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको तुरंत ऑन कर लेनी चाहिए।

ऑन करें Chat Lock

अगर आपके फोन का पासकोड किसी दूसरे व्यक्ति को पता है, तो भी कुछ निजी चैट को अलग से सुरक्षित रखा जा सकता है। WhatsApp का Chat Lock फीचर चुनिंदा चैट को एक अलग लॉक्ड फोल्डर में रखता है। इन चैट के नोटिफिकेशन में भी मैसेज की जानकारी छिपाई जा सकती है। इसे ऑन करने के लिए WhatsApp में जिस चैट को सेफ करना है, उसे खोलें और प्रोफाइल/चैट इंफो में जाकर Chat Lock का विकल्प चुनें।

Two-Step Verification जरूर ऑन करें

WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा के लिए Two-Step Verification सबसे जरूरी सेटिंग्स में से एक है। इसे ऑन करने के बाद WhatsApp अकाउंट को नए डिवाइस पर रजिस्टर करते समय 6 अंकों का PIN भी चाहिए होता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings > Account > Two-step verification में जाएं और अपना PIN सेट करें। यहां ईमेल एड्रेस जोड़ना भी बेहतर है, ताकि PIN भूलने की स्थिति में अकाउंट आसानी से रिकवर किया जा सके।

End-to-End Encrypted Backup ऑन रखें

WhatsApp की सामान्य चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती हैं, लेकिन चैट का बैकअप Google Drive या iCloud पर स्टोर हो सकता है। इसलिए End-to-end encrypted backup को ऑन करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए Settings > Chats > Chat backup > End-to-end encrypted backup में जाकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड या एन्क्रिप्शन की 64-digit key का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपको बता दें कि कोई भी सेटिंग चैट को 100 प्रतिशत ‘लीक-प्रूफ’ नहीं बना सकती। अगर आपका फोन अनलॉक कंडीशन में किसी और के हाथ लग जाए या आप खुद किसी को स्क्रीनशॉट/मेसेज शेयर कर दें, तो इन सेटिंग्स से उसकी रोकथाम नहीं होगी। इसलिए फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक, WhatsApp में Privacy Checkup और ऐप के नए सिक्योरिटी अपडेट भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

WhatsApp में मेसेज, कॉल्स और चैट्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होते हैं, यानी इन्हें भेजने और रिसीव करने वाले के अलावा कोई तीसरा ऐक्सेस नहीं कर सकता। यही वजह है कि चैट्स लीक का खतरा इन दोनों के डिवाइसेज पर ही सबसे ज्यादा होता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp की ये 3 सेटिंग्स ऑन कीं तो कभी लीक नहीं होंगे चैट