अब सोते वक्त इयरफोन पहनने की टेंशन खत्म, ₹499 में आए Sleeping Earphones; पूरी रात सुकून

Feb 10, 2026 03:01 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Truke ने भारत में अपने पहले Sleeping Earphones Truke Bass S2 लॉन्च किए हैं। यह खास तौर पर नींद के लिए बनाए गए हैं। ये इयरफोन 500 रुपए से कम की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं।

अब सोते वक्त इयरफोन पहनने की टेंशन खत्म, ₹499 में आए Sleeping Earphones; पूरी रात सुकून

आज नींद पूरी न होना एक आम समस्या बन गई है। देर रात मोबाइल चलाना, आसपास का शोर और दिमागी तनाव ये सब अच्छी नींद में रुकावट बनते हैं। ऐसे में कई लोग White Noise, हल्का म्यूज़िक या पॉडकास्ट सुनकर सोने की कोशिश करते हैं, लेकिन आम Earphones पहनकर सोना अक्सर परेशानी भरा होता है। इसी समस्या को समझते हुए भारतीय ऑडियो ब्रांड Truke ने भारत के पहले बजट Sleeping Earphones Truke Bass S2 लॉन्च किए हैं। ये Earphones खासतौर पर सोते समय इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं, ताकि कानों में दर्द न हो, दबाव नहीं पड़े और बेचैनी न हो।

सम्बंधित सुझाव

Truke Bass S2 का डिजाइन

Truke Bass S2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कान के अंदर आराम से फिट हो जाए और पूरी रात बिना परेशानी के इस्तेमाल किया जा सके। कंपनी ने इन्हें ऐसे लोगों के लिए पेश किया है, जो करवट लेकर सोते हैं या जिन्हें आम Earphones पहनकर नींद नहीं आती।

Truke Bass S2 की कीमत और उपलब्धता

Truke Bass S2 को 799 रुपए में लॉन्च किया गया है, लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 499 रुपए में बेचा जा रहा रहा है। यह ऑफर 18 फरवरी तक Truke की आधिकारिक वेबसाइट Truke.in पर उपलब्ध है। 18 फरवरी से ये Earphones Amazon और Flipkart पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Truke Bass S2 के खास फीचर्स

Truke Bass S2 को पूरी तरह नींद, आराम और सुकून को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन बहुत छोटा और स्मूथ है। इन Earphones को खास सॉफ्ट सिलिकॉन से बनाया गया है, जो स्किन के लिए सुरक्षित है और लंबे समय तक पहनने पर भी परेशानी नहीं देता। यही वजह है कि इसे पूरी रात बिना किसी दिक्कत के पहना जा सकता है

सम्बंधित सुझाव

इसका पतला और कॉम्पैक्ट डिजाइन कान से बाहर नहीं निकलता, जिससे सिर तकिये पर रखने पर दबाव महसूस नहीं होता। Truke Bass S2 में 13mm का ड्राइवर दिया गया है, जो साफ आवाज देता है। यह तेज बेस के लिए नहीं, बल्कि आरामदायक साउंड के लिए बनाया गया है। इन Earphones की आवाज न ज्यादा तेज है, न चुभने वाली, जिससे नींद खराब नहीं होती। Truke Bass S2 में हाई-फ्लेक्स TPE केबल दी गई है, जो सोते समय होने वाली हलचल को झेल सकती है। करवट बदलने पर भी केबल जल्दी खराब नहीं होती।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।