Tribit StormBox Mini+ रिव्यू: कॉम्पैक्ट साइज स्पीकर में पावरफुल साउंड, RGB लाइट्स भी

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Tribit StormBox Mini+ एक कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार ब्लूटूथ स्पीकर है, जो अपने बजट में शानदार साउंड, प्रीमियम डिजाइन और IPX7 वॉटरप्रूफ फीचर देता है। हम इसका डीटेल्स रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Tribit StormBox Mini+ रिव्यू: कॉम्पैक्ट साइज स्पीकर में पावरफुल साउंड, RGB लाइट्स भी

आजकल ब्लूटूथ स्पीकर मार्केट में इतने ऑप्शंस हैं कि सही स्पीकर चुनना मुश्किल हो गया है। कोई सिर्फ लाउड होता है, कोई सिर्फ हैवी bass के साथ आता है। वहीं कुछ स्पीकर वैसे तो अच्छे दिखते हैं लेकिन रियल-लाइफ यूजेस में निराश करते हैं। ऐसे समय में Tribit StormBox Mini+ Bluetooth Speaker उन कम बजट वाले स्पीकर्स में से है जो बढ़िया वैल्यू ऑफर कर रहा है। हमने लंबे वक्त तक यह स्पीकर इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी

सबसे पहले इसकी डिजाइन की बात करें तो StormBox Mini+ देखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसका सिलेंडर शेप और फैब्रिक फिनिश इसे महंगे स्पीकर्स वाला फील देते हैं। ऊपर की तरफ लगी RGB LED लाइट्स म्यूजिक के साथ ग्लो करती हैं, जिससे रात में इसका लुक और अट्रैक्टिव हो जाता है। हाथ में पकड़ने पर इसकी बिल्ड-क्वॉलिटी मजबूत महसूस होती है और यही चीज इसे बाकी विकल्पों से बेहतर बनाती है। कैरी करने के लिए लैनयार्ड के अलावा इसमें सामने ही फिजिकल कंट्रोल बटन्स दिए गए हैं और यूजर्स RGB लाइट्स कंट्रोल करने के लिए भी इनकी मदद ले सकते हैं।

Tribit StormBox Mini+

प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस

RGB लाइट्स वाले इस कॉम्पैक्ट स्पीकर की सबसे बड़ी ताकत प्रीमियम साउंड क्वॉलिटी है। छोटे साइज के बावजूद इसका ऑडियो उम्मीद से कहीं ज्यादा लाउड और क्लियर सुनाई देता है। अगर आप बॉलीवुड सॉन्ग, पॉडकास्ट, लो-फाई म्यूजिक या नॉर्मल डेली यूज के लिए स्पीकर ढूंढ रहे हैं, तो यह आपको निराश नहीं करेगा। वोकल्स काफी साफ सुनाई देते हैं और मिड्स भी अच्छे हैं। खास बात यह है कि इसकी 360 डिग्री साउंड आउटपुट कमरे में चारों तरफ साउंड फैला देता है, जिससे म्यूजिक ज्यादा इमर्सिव फील होता है। साथ ही यह स्टीरियो पेयरिंग का विकल्प देता है, यानी आप दो स्पीकर्स को पेयर कर सकते हैं।

Tribit StormBox Mini+

Bass की बात करें तो यह स्पीकर अपने आकार के हिसाब से अच्छा पंच देता है। हालांकि अगर आप सिर्फ हैवी bass वाले गाने सुनते हैं तो आपको अलग-अलग मोड्स ऐप के जरिए सेट करने का विकल्प दिया गया है। हालांकि, बहुत ज्यादा वॉल्यूम पर साउंड हल्का कंप्रेस्ड भी लग सकता है। स्पीकर में मिलने वाले बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आसानी से हैंड्स-फ्री कॉलिंग भी की जा सकती है। स्पीकर की मदद से कॉलिंग और बात करने के दौरान हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।

ऐप सपोर्ट और कस्टमाइजेशंस

स्पीकर में एक और फायदा इसका ऐप सपोर्ट है। Tribit ऐप के साथ आप EQ सेटिंग बदल सकते हैं, साउंड को अपने हिसाब से ट्यून कर सकते हैं और फर्मवेयर अपडेट्स भी कर सकते हैं। आमतौर पर इस बजट में इतने फीचर्स कम देखने को मिलते हैं। कस्टम EQ लगाने के बाद इसकी आवाज खासकर वोकल्स और bass बैलेंस में और बेहतर महसूस होती है।

Tribit StormBox Mini+

ऐसी है डिवाइस की बैटरी लाइफ

हमें इस डिवाइस की बैटरी लाइफ ने भी इंप्रेस किया है। नॉर्मल यूजेस में यह लगभग 9 से 12 घंटे तक आराम से चल जाता है। इसमें Type-C चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इसलिए चार्जिंग भी आसान और फास्ट हो जाती है। साथ ही Bluetooth 5.4 की वजह से कनेक्शन काफी स्टेबल रहता है और वीडियो देखते वक्त ऑडियो लैग भी बहुत कम रहता है। साथ ही इसमें AUX इनपुट का विकल्प भी दिया जा रहा है।

वहीं, अगर आप इसे आउटडोर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग काफी काम आती है। हल्की बारिश, पानी के छींटे या पूल साइड यूजेस में आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि यह ट्रैवल और आउटडोर यूजर्स के लिए यह Tribit स्पीकर अच्छा विकल्प बन जाता है।

Tribit StormBox Mini+

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

कुल मिलाकर Tribit StormBox Mini+ Bluetooth Speaker उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो कम कीमत में बैलेंस्ड साउंड, मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी, वाटरप्रूफिंग और प्रीमियम फील चाहते हैं। यह ऐसा स्पीकर है जिसे आप रूम, हॉस्टल, बाइक राइड, छोटी पार्टी या ट्रैवल, कहीं भी आसानी से यूज कर सकते हैं। अगर आपका बजट लगभग 2500 रुपये के करीब है तो यह अपने प्राइस के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस देने वाला स्पीकर है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।