Tribit StormBox Lava रिव्यू: खास XBass टेक्नोलॉजी वाला ब्लूटूथ स्पीकर, प्रीमियम है परफॉर्मेंस
Tribit StormBox Lava एक पावरफुल 80W ब्लूटूथ स्पीकर है, जो हैवी बास, दमदार आवाज और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आउटडोर और पार्टी यूजेस के लिए बेहतरीन साबित होता है। हम इसका रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स खरीददना चाहें तो मार्केट में आमतौर पर दो तरह के प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं। एक वे जो साइज में कॉम्पैक्ट और कैरी करने में आसान होते हैं, लेकिन उनकी आवाज में दम नहीं होता। दूसरे वे जो शानदार साउंड देते हैं, लेकिन उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और उन्हें कैरी करना आसान नहीं होता। ऐसे में TRIBIT StormBox Lava एक दमदार ऑप्शन बनकर सामने आता है। यह स्पीकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लाउड साउंड, हैवी बास और दमदार बैटरी लाइफ चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। हमने इस स्पीकर को लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्स रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी
StormBox Lava के फर्स्ट लुक से साफ हो जाता है कि इसे इनडोर और आउटडोर दोनों यूजेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका सिलेंडर शेप्ड डिजाइन मजबूत फैब्रिक और रबराइज्ड फिनिश के साथ आता है। इसमें ऊपर की ओर फिजिकल कंट्रोल बटन्स और दोनों साइड्स में वूफर्स दिए गए हैं। बॉक्स में मिलने वाला शोल्डर स्ट्रैप इसे आसानी से कहीं भी ले जाने का विकल्प देता है। करीब 2 किलो वजन वाला यह स्पीकर इतना भारी भी नहीं कि इसे ट्रिप, पिकनिक या पार्टी में ले जाना मुश्किल हो। IP67 रेटिंग इसे धूल और पानी दोनों से सेफ्टी देती है। यानी हल्की बारिश, पूल पार्टी या बीच ट्रिप जैसी सिचुएशंस में भी यह आराम से काम कर सकता है।
साउंड क्वॉलिटी और हैवी बास
रिव्यू पीरियड के दौरान हमने महसूस किया कि StormBox Lava का पूरा फोकस ‘पावर और बास’ पर है। 80W आउटपुट वाला यह स्पीकर इंप्रेस करता है और पहली बार म्यूजिक प्ले करते ही इसका दमदार बास फील होता है। EDM, Hip-Hop, पंजाबी बीट्स और बॉलीवुड डांस ट्रैक्स जैसे जॉनर सभी हमने प्ले करके देखे और यह स्पीकर बेहतरीन पार्टी वाइब देता है। बास सिर्फ हैवी नहीं है बल्कि काफी डीप भी सुनाई देता है। यह स्पीकर लाउड है और फुल वॉल्यूम पर आउटडोर सेटिंग्स में भी आप आसानी से पार्टी वाले मजे कर सकते हैं।
यही नहीं, Tribit ने इसमें XBass टेक्नोलॉजी दी है। डेडिकेटेड बटन की मदद से इस मोड को ऑन करने पर लो-फ्रीक्वेंसी साउंड काफी बढ़ जाता है। अगर आप पार्टी या आउटडोर म्यूजिक सुन रहे हैं तो यह फीचर काम का साबित होता है। हालांकि अगर आप क्लासिकल म्यूजिक, सूफी संगीत या वोकल-फोकस्ड ट्रैक्स ज्यादा सुनते हैं तो आपको यह ट्यूनिंग अग्रेसिव जरूर लग सकती है। अच्छी बात यह है कि आप XBass को कभी भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
धाकड़ है इसकी बैटरी लाइफ
कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इससे 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। हालांकि, रियल यूजेस में यह टाइम स्पीकर के वॉल्यूम और XBass सेटिंग पर डिपेंड करता है। हमने महसूस किया कि नॉर्मल यूजेस में 15 से 20 घंटे का बैकअप आराम से मिल सकता है, जो इस कैटेगरी के स्पीकर के लिए अच्छा है। अगर आप लगातार हाई वॉल्यूम और XBass मोड का यूज करते हैं, तब भी बैटरी लाइफ कई घंटों की होगी।
खास बात यह है कि स्पीकर एक पावर बैंक की तरह भी काम करता है। जरूरत पड़ने पर आप अपने स्मार्टफोन को भी इसकी मदद से चार्ज कर सकते हैं।
Bluetooth और कनेक्टिविटी
स्पीकर में लेटेस्ट Bluetooth 5.4 वर्जन दिया गया है, जो पावरफुल कनेक्टिविटी ऑफर करता है। कनेक्शन काफी स्टेबल रहती है और लंबी दूरी तक की ब्लूटूथ रेंज मिल रही है। वीडियो देखने या गेमिंग के दौरान ऑडियो लैग भी काफी कम महसूस होता है। इसमें AUX पोर्ट भी मौजूद है, इसलिए यदि आप अगर वायर की मदद से इसे कनेक्ट करना चाहें तो वह ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही दो StormBox Lava स्पीकर्स को पेयर कर इसे स्टीरियो मोड में भी यूज किया जा सकता है।
मोबाइल ऐप का एक्सपीरियंस
कई कंपनियां अपने स्पीकर्स और डिवाइसेज के लिए ऐप सपोर्ट तो देती हैं लेकिन उनमें काम के फीचर्स नहीं मिलते। वहीं, Tribit का ऐप इस मामले में बेहद अलग है। इसमें EQ कंट्रोल मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से बास, मिड्स और ट्रेबल को एडजस्ट कर सकते हैं। हमने पाया कि सही मायने में में इस स्पीकर की पूरी क्षमता तब सामने आती है जब आप EQ सेटिंग्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करते हैं। इसका डिफॉल्ट साउंड अगर आपको बोरिंग लगे, तो EQ की मदद से इसे बैलैंस या बूस्ट किया जा सकता है।
आपको खरीदना चाहिए या नहीं?
Tribit StormBox Lava उन स्पीकर्स में से है जो पहली बार सुनते ही इंप्रेस करते हैं। इसमें लाउड ऑडियो आउटपुट के अलावा हैवी बास और दमदार बैटरी आउटपुट मिलता है। अगर आप पार्टी के मूड में हैं, क्वॉलिटी म्यूजिक सुनना चाहते हैं या फिर ट्रैवल के दौरान एक कंपैनियन स्पीकर चाहिए तो यह स्पीकर बेहतरीन चॉइस होगा। कुल मिलाकर यह स्पीकर आपको डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी से लेकर ऑडियो तक प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


