सरकार का बड़ा फैसला! अब जबरन डेटा रिचार्ज खत्म, Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे सिर्फ कॉल-SMS वाले सस्ते प्लान

Apr 09, 2026 11:07 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

TRAI ने नया प्रस्ताव दिया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते वॉइस और एसएमएस ओनली प्लान लाने होगा। जानें इसका यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा।

सरकार का बड़ा फैसला! अब जबरन डेटा रिचार्ज खत्म, Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे सिर्फ कॉल-SMS वाले सस्ते प्लान

मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों से यूजर्स नाराज हैं। इससे उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है जिन्हें सिर्फ कॉल और SMS चाहिए, लेकिन फिर भी उन्हें मजबूरी में महंगे डेटा वाले प्लान लेने पड़ते हैं। अब इस समस्या को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। TRAI ने एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव जारी किया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान लाने के लिए कहा गया है, जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो और डेटा शामिल न हो।

इस प्रस्ताव का मकसद यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन देना और उन्हें अनचाहे डेटा प्लान लेने से बचाना है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों, बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए यह बड़ा फायदा साबित हो सकता है। अगर यह नियम लागू होता है, तो मोबाइल यूजर्स को पहली बार हर वैलिडिटी में सस्ते Voice और SMS प्लान का ऑप्शन मिलेगा।

TRAI का नया प्रस्ताव

टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया को अब हर तरह के रिचार्ज प्लान के साथ एक ऐसा प्लान भी देने होंगे, जिसमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो। यानी अगर कोई 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन का प्लान है, तो उसी वैलिडिटी में Voice+SMS वाला प्लान भी देना होगा। TRAI के अनुसार अभी बाजार में Voice-only प्लान बहुत कम हैं और जो हैं भी, वे ज्यादा वैलिडिटी (जैसे 84 या 365 दिन) के साथ आते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स की कीमत भी ज्यादा होती है, जबकि इनमें डेटा शामिल नहीं होता। TRAI ने इस प्रस्ताव पर 28 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे हैं।

यूजर्स को होंगे ये बदलाव

TRAI के इस नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद मोबाइल यूजर्स को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सबसे पहले टेलीकॉम कंपनियों को हर वैलिडिटी वाले प्लान जैसे 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन में सिर्फ Voice और SMS प्लान देना होगा, जिसमें डेटा शामिल नहीं होगा। इससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ता और सही प्लान चुनने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही इन प्लान्स की कीमत भी डेटा वाले प्लान्स से कम रखनी होगी, जिससे लोगों का खर्च घटेगा।

इसके अलावा कंपनियों को इन प्लान्स को अपनी वेबसाइट, ऐप और रिटेल स्टोर्स पर साफ तौर पर दिखाना होगा, ताकि यूजर्स आसानी से इन्हें देख और खरीद सकें। कुल मिलाकर, यह बदलाव मोबाइल रिचार्ज को ज्यादा आसान और किफायती बना सकता है।

कंपनियों पर पड़ेगा ये असर

TRAI के इस प्रस्ताव का टेलीकॉम कंपनियों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्हें अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करना होगा और हर वैलिडिटी के साथ अलग से Voice और SMS-only प्लान भी लॉन्च करने पड़ेंगे। इसका मतलब है कि कंपनियों को नए प्लान डिजाइन करने होंगे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।