Airtel और Jio की शिकायत के बाद Vi पर संकट! TRAI ने शुरू की जांच, जानें पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Airtel और Jio ने Vodafone Idea पर ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर लाने के लिए कई तरह के गलत तरीकों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। TRAI ने मामले की जांच शुरू की है, जबकि Vi ने आरोपों को खारिज किया है।

Airtel and Jio against Vi
Airtel और Jio ने Vodafone Idea पर आरोप लगाए हैं।

भारत की तीन सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के बीच टकराव की स्थिति सामने आई है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो की शिकायत के बाद टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI अब वोडाफोन आइडिया (Vi) के खिलाफ लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रहा है। दोनों कंपनियों ने Vi पर अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए अपने नेटवर्क पर लाने के लिए कथित रूप से गलत तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel और Jio ने TRAI के सामने शिकायतों में कुछ खास तरीकों का जिक्र किया है। इनमें ग्राहकों को कथित तौर पर भ्रामक कॉल करना, मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए जरूरी UPC यानी Unique Porting Code से जुड़े SMS को लिमिट करना और दूसरे नेटवर्क से Vi में आने वाले ग्राहकों के लिए डिस्काउंट वाले पोस्टपेड प्लान को बढ़ावा देना शामिल है। दोनों कंपनियों का आरोप है कि इन तरीकों का इस्तेमाल उनके ग्राहकों को Vi के नेटवर्क पर लाने के लिए किया जा रहा था।

पोस्टपेड प्लान को लेकर शिकायत

खास तौर पर डिस्काउंट वाले पोस्टपेड प्लान को लेकर भी शिकायत की गई है। Airtel और Jio का आरोप है कि Vi ऐसे ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अफॉर्डेबल टैरिफ प्लान सर्कुलेट और प्रमोट कर रहा था, जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए Vi में स्विच करना चाहते थे। टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर लाने की होड़ पहले से ही काफी तेज है और ऐसे में MNP के जरिए नए ग्राहक पाना महत्वपूर्ण हो जाता है।

फिलहाल हो रही मामले की जांच

TRAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले को देखा जा रहा है। उनके मुताबिक, जब किसी मुद्दे को नियामक की जानकारी में लाया जाता है तो उसकी जांच करना जरूरी होता है और इस मामले में संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा। इसका मतलब है कि फिलहाल TRAI की ओर से Vi को दोषी नहीं ठहराया गया है, बल्कि आरोपों की जांच की प्रक्रिया चल रही है।

Vi ने आरोपों से किया इनकार

वहीं Vodafone Idea ने Airtel और Jio के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि वह मौजूदा कानूनों और नियमों के आधार पर काम कर रही है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अब Vi को TRAI के सामने अपना पक्ष रखना होगा और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर जवाब देना होगा।

बता दें, इस मामले का असर सिर्फ तीनों टेलीकॉम कंपनियों तक सीमित नहीं है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा की वजह से ग्राहक बिना अपना नंबर बदले एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर जा सकते हैं। ऐसे में अगर किसी कंपनी पर ग्राहकों को गुमराह करने या पोर्टिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे आरोप साबित होते हैं, तो इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल यूजर्स के अधिकारों और टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटीशन पर पड़ सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Airtel और Jio की शिकायत से Vi पर संकट! TRAI ने शुरू की जांच, जानें क्या है मामला