कूलर पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट! Flipkart सेल में ये वाले टॉप मॉडल हुए सस्ते

Apr 21, 2026 12:56 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart की Super Cooling Days Sale में एयर कूलर्स पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Voltas, Bajaj, Hindware और Thomson जैसे ब्रैंड्स के लेटेस्ट मॉडल्स अब सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। 

कूलर पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट! Flipkart सेल में ये वाले टॉप मॉडल हुए सस्ते

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 16 अप्रैल से Super Cooling Days Sale शुरू हो रही है। इस दौरान एयर कूलर्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलने वाला है और चुनिंदा लेटेस्ट मॉडल्स भी सस्ते मिलेंगे। हम आपके लिए चुनिंदा डील्स लेकर आए हैं, जिनका फायदा आपको जरूर लेना चाहिए। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही आपको बचत का इंतजाम कर लेना चाहिए, ऐसे में ये डील्स आपको पसंद आ सकती हैं।

सम्बंधित सुझाव

Voltas 90 L Desert Air Cooler

धाकड़ 90 लीटर क्षमता वाला यह कूलर बड़े रूम के लिए बेहतरीन है। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर, नॉब कंट्रोल, कास्टर व्हील्स और ऑस्किलेटिंग फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह इन्वर्टर पर भी काम करता है और इसमें डेडिकेटेड आइस चैंबर दिया गया है। सेल में यह कूलर 9,699 रुपये कीमत पर मिल रहा है।

Hindware Smart Appliances 85 L Desert Air Cooler

कॉम्पैक्ट साइज का यह एयर कूलर 350 वर्ग फीट जितनी जगह को आसानी से कूल कर सकता है। इसमें खास 4-वे एयर डिफ्लिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। बात कीमत की करें तो सेल में इसे 20,990 रुपये के बजाय 8,699 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

THERMOCOOL Big Bull Excel, 95Ltr Air Cooler

Big Bull Excel एक बड़ा और दमदार एयर कूलर है, जो गर्मियों में फास्ट कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 95 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक मिलता है। हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और मेटल फैन ब्लेड वाले कूलर पर 12 महीने की वारंटी भी दी गई है। इसे Flipkart से 12,500 रुपये में खरीदा जा सकता है।

BAJAJ 36 L Room/Personal Air Cooler

बजाज के एयर कूलर को डिस्काउंट के बाद Flipkart पर 5,489 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसका ओरिजनल प्राइस 9,290 रुपये दिखाया गया है। इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर में ग्राहकों को 30 फीट तक का एयर थ्रो मिल जाता है।

Thomson Chill Vault CV130 Cooler

हाल ही में, Thomson ने भारत में नए desert air coolers लॉन्च किए हैं, जो बड़े टैंक, तेज कूलिंग और energy efficiency पर फोकस करते हैं। इनमें से Chill Vault CV130 एक प्रीमियम डिजाइन वाला एयर कूलर है, जिसमें 130 लीटर का बड़ा वाटर टैंक दिया गया है। यह सेल में 12,999 रुपये कीमत पर मिलेगा।

Thomson SUV1700 Air Cooler

SUV सीरीज का यह हाई-कैपेसिटी मॉडल 170 लीटर के बड़े टैंक के साथ आता है। इसमें पावरफुल एयर डिलीवरी और लगभग 75 फीट तक एयर थ्रो मिलता है, जिससे यह बड़े हॉल, दुकानों और सेमी-कमर्शियल जगहों के लिए उपयुक्त बनता है। इसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है।

Thomson SUV1200 Air Cooler

कंपनी ने SUV1200 को बड़े घरों और स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 120 लीटर की टैंक कैपेसिटी दी गई है। यह पावरफुल एयरफ्लो ऑफर करता है और कंपनी के मुताबिक यह पानी और बिजली की खपत में लगभग 20 प्रतिशत तक बचत करने में मदद करता है। इसकी कीमत कंपनी में 11,999 रुपये रखी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।