Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 smartphones with 200mp main and up to 50mp selfie camera list includes samsung vivo and redmi
फोटो और वीडियो के लिए टॉप 3 फोन, मिलेगा 200MP का मेन कैमरा, सेल्फी कैमरा 50MP तक का

फोटो और वीडियो के लिए टॉप 3 फोन, मिलेगा 200MP का मेन कैमरा, सेल्फी कैमरा 50MP तक का

संक्षेप:

यहां हम आपको 200MP के मेन कैमरा वाले तीन जबर्दस्त स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल तक का शानदार सेल्फी कैमरा और डिस्प्ले भी मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में सैमसंग, वीवो और रेडमी के फोन शामिल हैं।

Dec 14, 2025 11:47 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन से बेस्ट फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए बेस्ट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प कर देते हैं। यहां हम आपको 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले तीन जबर्दस्त स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल तक का शानदार सेल्फी कैमरा और डिस्प्ले भी मिलेगा। इन फोन का प्रोसेसर भी तगड़ा है। हमारी इस लिस्ट में सैमसंग, वीवो और रेडमी के फोन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

Redmi Note 13 Pro+ 5G

8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 27399 रुपये है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल के OIS मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी बैटरी 5000mAh की है, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X300 5G

फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 75999 रुपये है। आपको इस फोन में 200 मेगापिक्सल का ZEISS मेन कैमरा मिलेगा। फोन में इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का ZEISS APO पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 6040mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:55 इंच वाले टीवी हुए 67% तक सस्ते, मिलेगा डॉल्बी साउंड, लिस्ट में सोनी भी

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G AI

फोन के 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 141999 रुपये है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में कंपनी एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा, एक 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा और एक 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।