Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 smartphones in budget and mid range segment offering 7000mah battery list includes motorola oppo and realme
7000mAh की बैटरी वाले तीन बेजोड़ फोन, सबसे सस्ते की कीमत ₹8500 से भी कम, लिस्ट में मोटोरोला भी

7000mAh की बैटरी वाले तीन बेजोड़ फोन, सबसे सस्ते की कीमत ₹8500 से भी कम, लिस्ट में मोटोरोला भी

संक्षेप:

इन फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी। ये फोन 80 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। तगड़ी बैटरी के अलावा इन फोन में आपको बेहतरीन कैमरा और डिस्प्ले भी मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में मोटोरोला, ओप्पो और रियलमी के फोन शामिल हैं।

Dec 21, 2025 11:41 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में मार्केट में दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की एंट्री हुई है। अगर आप भी अपने लिए एक पावरफुल बैटरी वाले किफायती फोन की तलाश में हैं, तो हम तीन धांसू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी। ये फोन 80 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। तगड़ी बैटरी के अलावा इन फोन में आपको बेहतरीन कैमरा और डिस्प्ले भी मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में मोटोरोला, ओप्पो और रियलमी के फोन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

मोटोरोला G06 पावर

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 8485 रुपये का मिल रहा है। फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है। यब बैटरी फुल चार्ज पर तीन दिन तक चल जाती है। फोन के बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 दे रही है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको हीलियो G81 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

रियलमी P4X 5G

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 16449 रुपये है। फोन में कंपनी 7000mAh की बैटरी दे रही है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी का यह फोन डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:यूजर्स की मौज, मोबाइल रिचार्ज पर 20GB तक एक्सट्रा डेटा फ्री, कॉलिंग भी

ओप्पो K13 5G

8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 18011 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। ओप्पो के इस फोन में आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 दे रही है। फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।