मोटोरोला के तीन बेजोड़ फोन, ₹11 हजार से कम में मिलेगी 12GB तक की रैम, बैटरी 7000mAh तक की

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मोटोरोला के इन फोन में आपको 7000mAh तक की बैटरी मिलेगी। ये फोन 12जीबी तक की रैम ऑफर करते हैं। इस लिस्ट में जो सबसे सस्ता फोन है, उसकी कीमत मात्र 7999 रुपये है। फोन में आपको धांसू कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा।

मोटोरोला के तीन बेजोड़ फोन, ₹11 हजार से कम में मिलेगी 12GB तक की रैम, बैटरी 7000mAh तक की

बजट कम है और मोटोरोला का फोन लेने का मन है, तो टेंशन छोड़ दीजिए। आज हम आपको मोटोरोला के तीन जबर्दस्त फोन्स के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 7000mAh तक की बैटरी मिलेगी। साथ ही ये फोन 12जीबी तक की रैम (रैम बूस्ट के साथ) भी ऑफर करते हैं। इस लिस्ट में जो सबसे सस्ता फोन है, उसकी कीमत मात्र 7999 रुपये है। फोन में आपको बेहतरीन डिस्प्ले और धांसू कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा। खास बात है कि ये फोन इस सेगमेंट में शानदार प्रोसेसर और ओएस ऑफर करते हैं। तो आइए जानते हैं इन फोन्स के बारे में।

Motorola G45 5G

4जीबी रैम औकर 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 10997 रुपये का मिल रहा है। फोन में आपको रैम बूस्ट फीचर मिलेगा। इससे इस फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। कंपनी इस स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

मोटोरोला

Motorola G05 4G

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन (फॉरेस्ट ग्रीन कलर) अमेजन इंडिया पर 7899 रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी 8जीबी की वर्चुअल रैम ऑफर कर रही है। इससे इसके टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। मोटोरोला का यह फोन मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। आपको इस फोन में डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा।

Motorola G06 Power

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये का मिल रहा है। रैम बूस्ट फीचर से फोन की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है।

फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।