Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 metal smartwatch deals under 4000 rupees you must grab on Amazon
टॉप-3 डील्स! 4000 रुपये से कम में मेटल चेन वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग भी

टॉप-3 डील्स! 4000 रुपये से कम में मेटल चेन वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग भी

संक्षेप:

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से ग्राहक मेटल बिल्ड वाली वॉच सस्ते में ऑर्डर कर सकते हैं। केवल 1,399 रुपये की शुरुआती कीमत वाले वॉच डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहे हैं। 

Dec 15, 2025 06:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इन दिनों खास डिस्काउंट पर स्मार्टवॉच खरीदने का मौका दे रहा है। नया दौर स्मार्टवॉच का है लेकिन कई यूजर्स को ट्रेडिशन मेटल वॉच वाला फिनिश ज्यादा अच्छा लगता है। खास बात यह है कि आप मेटल चेन वाले स्मार्टवॉच भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम 4000 रुपये से कम कीमत में गोल्डेन चेन फिनिश वाले वियरेबल्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं, जिससे टॉप-3 ऑप्शंस में से चुनना आसान हो जाए।

Fire-Boltt Visionary Ultra

क्लासिक लुक के शौकीन हैं तो आपको इस वॉच का चुनाव करना चाहिए। Amazon पर छूट के बाद यह 1,499 रुपये कीमत पर मिल रही है और इसके स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप में गोल्डेन फिनिश दिया गया है। इसमें 1.78 इंच का डिस्प्ले कई वॉच फेस सपोर्ट के साथ मिल रहा है। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के अलावा इनमें AI वॉइस असिस्टेंस सपोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

Noise Diva

बजट प्राइस पर यह वियरेबल एलिगेंट लुक वाला डिजाइन दे रहा है और Amazon पर छूट के चलते 3,499 रुपये में लिस्टेड है। इसमें 1.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस केवल महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए हैं। साथ ही इसमें फीमेल साइकल ट्रैकर भी दिया गया है और 4 दिनों तक की बैटरी लाइफ फुल चार्ज पर मिल सकती है।

Fire-Boltt Gladiator

फायर बोल्ट के इस वियरेबल को छूट के बाद केवल 1,399 रुपये कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है। इसमें बड़ा 1.96 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और स्टेनलेस स्टील फिनिश मिलता है। वॉच में 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और ढेरों हेल्थ और फिटनेस फीचर्स इसका हिस्सा हैं। इसमें ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स के अलावा ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

बता दें, इस सेगमेंट में अन्य ब्रैंड्स की ओर से भी प्रीमियम फीचर्स वाली मेटल वॉच ऑफर की जा रही हैं। हालांकि, सभी में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट नहीं मिलता।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।