Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 led tv on flipkart priced at just rupees 6999
टॉप 3 LED TV, तीनों की कीमत मात्र 6999 रुपये, मिलेगा धांसू डिस्प्ले और दमदार साउंड

टॉप 3 LED TV, तीनों की कीमत मात्र 6999 रुपये, मिलेगा धांसू डिस्प्ले और दमदार साउंड

संक्षेप:

इन टीवी की कीमत मात्र 6999 रुपये है। इन टीवी में आपको शानदार डिस्प्ले के साथ तगड़ा साउंड मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में Foxsky और VW के टीवी भी शामिल हैं। इन टीवी का डिजाइन भी काफी प्रीमियम है। 

Feb 02, 2026 02:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में नया टीवी लेना चाहते हैं, तो अब देर न करें। फ्लिपकार्ट पर बेहद किफायती दाम में शानदार एलईडी टीवी मिल रहे हैं। इन टीवी की कीमत मात्र 6999 रुपये है। इन टीवी में आपको शानदार डिस्प्ले के साथ तगड़ा साउंड मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में Foxsky और VW के टीवी भी शामिल हैं। इन टीवी का डिजाइन भी काफी प्रीमियम है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन टीवी के बारे में।

Foxsky 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV (32FSN)

इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6999 रुपये है। टीवी में कमाल के फीचर दिए गए हैं। इसमें आपको 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। इसका साउंड आउटपुट 20 वॉट का है। टीवी का फ्रेमलेस डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है। आपको इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए HDMI पोर्ट भी मिलेगा।

foxsky

VW 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV 2025 Edition

यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 6999 रुपये का मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले दिया गया है। ट्रू डिस्प्ले वाले इस टीवी का डिजाइन भी एजलेस है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल भी 300 निट्स का है। दमदार साउंड के लिए टीवी में कंपनी 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट दे रही है। टीवी का व्यूइंग ऐंगल 178 डिग्री का है।

ये भी पढ़ें:वनप्लस फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से ₹6 हजार कम हुई कीमत, कैशबैक भी

XElectron 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV 2025 Edition

टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6999 रुपये है। टीवी में आपको 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी में 32 इंच का शानदार डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट और A+ ग्रेड पैनल से लैस है। दमदार साउंड के लिए टीवी में कंपनी में आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट का आउटपुट मिलेगा। टीवी का डिजाइन भी फ्रेमलेस है, जो इसके लुक को काफी प्रीमियम बना देता है।

ये भी पढ़ें:जियो से मात्र 1 रुपये महंगा प्लान, यूजर्स को 4 हजार रुपये का फायदा, ओटीटी भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।