Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 led tv available on flipkart under rupees 5000 without any offer
इन तीन LED TV के लिए मची लूट, कीमत 5 हजार रुपये से कम, मिलेगा जबर्दस्त साउंड

इन तीन LED TV के लिए मची लूट, कीमत 5 हजार रुपये से कम, मिलेगा जबर्दस्त साउंड

संक्षेप: इन एलईडी टीवी की कीमत बिना किसी ऑफर 5 हजार रुपये से कम है। आप चाहें, तो इन टीवी को कैशबैक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इनमें एक टीवी पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इन टीवी में आपको 30 वॉट तक का साउंड मिलेगा।

Mon, 17 Nov 2025 11:30 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेहद किफायती दाम में नया एलईडी टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको टॉप 3 बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन एलईडी टीवी की कीमत बिना किसी ऑफर 5 हजार रुपये से कम है। आप चाहें, तो इन टीवी को कैशबैक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इनमें एक टीवी पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

Uniboom ULTIMA 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV 2025 Edition

इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 4991 रुपये है। टीवी पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस टीवी को 176 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। टीवी पर 2100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो आपको इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 24 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी का साउंड आउटपुट 30 वॉट का है।

InnoQ Sounbar 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV

यह टीवी 4990 रुपये का मिल रहा है। टीवी पर 5 पर्सेंट तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह टीवी 176 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में कंपनी दमदार साउंड के लिए थंडर ऑडियो के साथ 30 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी और HDMI पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी महीने लॉन्च होगा यह धांसू स्मार्टफोन

MarQ by Flipkart 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV (24HDNDQEETB)

इस टीवी की कीमत 4899 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर टीवी 5 पर्सेंट कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध है। आप इस टीवी को 173 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ शानदार एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले भी 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी का साउंड आउटपुट 20 वॉट का है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।