Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 led tv available at just rupees 7999 on amazon and flipkart
मात्र 7999 रुपये में मिल रहे ये तीन LED TV,  डिस्प्ले और साउंड जबर्दस्त, डिजाइन भी धांसू

मात्र 7999 रुपये में मिल रहे ये तीन LED TV, डिस्प्ले और साउंड जबर्दस्त, डिजाइन भी धांसू

संक्षेप:

ये तीनों टीवी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिना किसी ऑफर मात्र 7999 रुपये में मिल रहे हैं। इन टीवी को आप कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। खास बात है कि इन टीवी को आप एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

Nov 08, 2025 01:18 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में नया एलईडी टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको तीन जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये तीनों टीवी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिना किसी ऑफर मात्र 7999 रुपये में मिल रहे हैं। इन टीवी को आप कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। खास बात है कि इन टीवी को आप एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। इन टीवी में आपको शानदार डिजाइन, बेस्ट-इन-क्लास डिस्प्ले और तगड़ा साउंड मिलेगा। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने टीवी की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

Infinix 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Linux TV (32Y1D/32Y1C/32Y1B)

इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर मात्र 7999 रुपये है। यह टीवी 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। टीवी पर कंपनी 2100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। फीचर्स की बात करें, तो आपको इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 16 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा।

Thomson Alpha 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Linux TV

थॉमसन का यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये का मिल रहा है। टीवी पर 10 पर्सेंट का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा आप इसे 5 पर्सेंट के कैशहैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह टीवी 2100 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन वाले एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें दमदार साउंड के लिए कंपनी 30 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है।

ये भी पढ़ें:पूरा नंबर दिखाए बिना शेयर करें आधार कार्ड की कॉपी, बड़े काम की ट्रिक

VW ( Vision World 80 cm (32 inches) OptimaX Series HD Ready Smart QLED Android TV VW32AQ1 (Black)

अमेजन इंडिया पर यह टीवी 7999 रुपये का मिल रहा है। टीवी पर 399 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह टीवी 2740 रुपये तक सस्ता हो सकता है। आपको इस टीवी में 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ HD Ready QLED डिस्प्ले मिलेगा। दमदार साउंड के लिए टीवी में 24 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।