Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़top 3 budget 5G smartphones with 108mp camera and up to 12gb ram
108MP कैमरा और 12GB तक की रैम वाले टॉप 3 बजट स्मार्टफोन, कीमत 12 हजार रुपये से कम

108MP कैमरा और 12GB तक की रैम वाले टॉप 3 बजट स्मार्टफोन, कीमत 12 हजार रुपये से कम

संक्षेप:

108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले इन फोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम है। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ये फोन तगड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

Oct 11, 2025 12:12 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बजट सेगमेंट में 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको तीन जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम है। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ये फोन तगड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। हमारी इस लिस्ट में पोको, टेक्नो और रेडमी के फोन शामिल है। खास बात है कि ये सारे डिवाइस 5G हैं। तो आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

POCO M6 Plus 5G

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन पर 10,450 रुपये है। फोन 6जीबी वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 मिलेगा। यह फोन 5030mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 13 5G

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 11157 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:200MP के कैमरा वाला वीवो का नया फोन, लॉन्च से पहले सामने आए जबर्दस्त फीचर

Tecno Pova 6 Neo 5G

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये है। फोन 6जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का एआई कैमरा मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।