Dolby Sound, बेजेल-लेस डिजाइन और QLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए 32, 40, 43 इंच के Smart TV; ₹10999 से शुरू कीमत

May 06, 2026 05:27 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Thomson ने भारत में नया Google TV 5.0 QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। थोमसन ने इन टीवी को 32, 40 और 43 इंच के साइज में पेश किया है। ये स्मार्ट टीवी बेजेल-लेस डिजाइन, Dolby Sound के साथ 40W स्पीकर्स के साथ आते हैं।

Dolby Sound, बेजेल-लेस डिजाइन और QLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए 32, 40, 43 इंच के Smart TV; ₹10999 से शुरू कीमत

Thomson Smart TV Launched: थोमसन ने भारत में अपनी नई Google TV 5.0 QLED स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज को कंपनी ने तीन अलग-अलग साइज में पेश किया है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने वाली है। ये टीवी 32, 40 और 43 इंच के साइज में आई है। ये टीवी स्मार्ट फीचर्स, बेहतर डिस्प्ले और दमदार साउंड से लैस हैं। इसमें Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स पहले से मौजूद हैं, साथ ही Google Play Store से 10,000+ ऐप्स और गेम्स का एक्सेस भी मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10,999 रुपए रखी गई है।

Thomson स्मार्ट टीवी की कीमत

Thomson ने इस लाइनअप में तीन टीवी को लॉन्च किया है। इसके 32-इंच मॉडल की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। वहीं, 40-इंच वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है, जो उन यूजर्स के लिए सही है जो थोड़ा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसके अलावा, 43-इंच मॉडल 16,999 रुपए सेल किया जाएगा।

इन टीवी को Flipkart से खरीदने पर SBI कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे टीवी की कीमत और भी कम हो जाती है। इसके अलावा, सेल के दौरान एक्स्ट्रा डील्स या एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स और ज्यादा बचत कर सकते हैं।

Thomson Google TV 5.0 स्मार्ट टीवी की खासियतें

Thomson के इस नए QLED Google TV 5.0 स्मार्ट टीवी में QLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर कलर, ब्राइटनेस और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देती है, साथ ही बेजेल-लेस डिजाइन इसे देखने में काफी मॉडर्न बनाता है। टीवी में लेटेस्ट Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म मिलता है, जिससे Netflix, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स के साथ 10,000+ ऐप्स और गेम्स का एक्सेस मिलता है। साउंड के लिए इसमें 40W के डुअल स्पीकर्स और Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है, जिससे मूवी और म्यूजिक का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है, जिससे टीवी स्मूद चलता है। इसके अलावा Chromecast Built-in, Google Assistant वॉयस कंट्रोल, Bluetooth 5.0, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और HDMI-USB जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस इसे एक पूरा स्मार्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा Miracast, Live Channel, Fast Boot, Hotel Mode, Optical Port और Headphone Jack जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।