काम की बात: AC की कूलिंग बढ़ाने और बिजली बचाने का देसी जुगाड़, सिर्फ एक बाल्टी पानी से मिलेगा फायदा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आपका AC भी कम कूलिंग करने लगा है और आप परेशान हो गए हैं, तो यहां हम आपको एक देसी जुगाड़ बता रहे हैं, जिसमें सिर्फ एक बाल्टी पानी से AC की कूलिंग बेहतर हो सकती है, इतनी है नहीं बिजली की खपत भी कम हो सकती है। यकीन न हो, तो आजमाएं यह ट्रिक

AC की कूलिंग बढ़ाने और बिजली बचाने का देसी जुगाड़, सिर्फ एक बाल्टी पानी से मिलेगा फायदा!

अगर आपका AC भी अच्छे से ठंडा नहीं कर रहा है तो यह ट्रिक आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इन दिनों एक ऐसी ही ट्रिक काफी चर्चा में है, जिसमें AC के आउटडोर यूनिट या कंप्रेसर पर एक बाल्टी पानी डालने की सलाह दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इससे AC की कूलिंग बढ़ जाती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। कई लोग इस तरीके को अपनाकर बेहतर कूलिंग मिलने का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ टेम्पररी समाधान बताते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई पानी डालने से AC ज्यादा ठंडक देने लगता है या यह सिर्फ एक वायरल myth है?

AC का आउटडोर यूनिट पानी डालने से कैसे ठंडा कर सकता रूम

स्प्लिट AC में दो यूनिट होती हैं। एक इंडोर यूनिट, जो कमरे के अंदर लगी होती है और दूसरी आउटडोर यूनिट, जिसे आमतौर पर घर के बाहर लगाया जाता है। आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर और कंडेंसर कॉइल्स मौजूद होती हैं। जब AC चलता है तो कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने का काम आउटडोर यूनिट करती है। अगर बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो जाए तो कंडेंसर कॉइल्स को गर्मी बाहर निकालने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

जब आउटडोर यूनिट या उसके आसपास के हिस्से पर पानी डाला जाता है तो उसका तापमान कुछ समय के लिए कम हो जाता है। इससे कंडेंसर कॉइल्स को गर्मी बाहर निकालने में थोड़ी आसानी मिल सकती है। अगर आउटडोर यूनिट तेज धूप में बहुत गर्म हो चुकी है, तो पानी की वजह से उसका तापमान कम होता है और AC कुछ समय के लिए अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। इसी वजह से कुछ लोगों को थोड़ी बेहतर कूलिंग महसूस होती है।

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब कंडेंसर यूनिट ठंडी रहती है तो कंप्रेसर पर दबाव थोड़ा कम हो सकता है। इससे बिजली की खपत में मामूली कमी आ सकती है। कुछ तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि जब कंडेंसर यूनिट ठंडी रहती है तो कंप्रेसर पर दबाव थोड़ा कम हो सकता है। इससे बिजली की खपत में मामूली कमी आ सकती है।

इससे AC को नुकसान भी हो सकता

अगर सावधानी न बरती जाए तो यह तरीका नुकसान भी पहुंचा सकता है। आउटडोर यूनिट में कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और वायरिंग मौजूद होती है। यदि पानी एसी के गलत हिस्सों पर चला जाए या यूनिट में पहले से कोई तकनीकी समस्या हो, तो शॉर्ट सर्किट या अन्य खराबी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बिना जानकारी के बार-बार पानी डालना सही नहीं माना जाता।

बेहतर कूलिंग के लिए क्या करें

अगर AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा है तो सबसे पहले उसकी सर्विस कराएं। कई बार गंदे फिल्टर, धूल से भरे कंडेंसर कॉइल्स और कम गैस की वजह से कूलिंग प्रभावित होती है। साफ फिल्टर और सही गैस लेवल AC की परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बना सकते हैं। आउटडोर यूनिट को सीधी धूप से बचाना ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। यदि यूनिट के ऊपर उचित शेड लगाया जाए तो उसका तापमान कम रह सकता है और AC बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।