छाया नया AI ट्रेंड! सिर्फ एक Prompt से अपनी फोटो को मिनटों में दें रंग-बिरंगी Crayon Drawing वाला लुक, जानिए पूरा तरीका

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Gemini AI का नया Crayon Drawing ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक खास Prompt की मदद से यूजर्स अपनी तस्वीरों को रंग-बिरंगी Crayon Art में बदल रहे हैं। आइये डिटेल में बताते हैं कि कैसे बनाएं Crayon से बनी फोटो ।

छाया नया AI ट्रेंड! सिर्फ एक Prompt से अपनी फोटो को मिनटों में दें रंग-बिरंगी Crayon Drawing वाला लुक, जानिए पूरा तरीका

Gemini AI Photo Editing: AI की दुनिया में हर हफ्ते कोई न कोई नया ट्रेंड देखने को मिल जाता है, लेकिन इस बार Google के Gemini AI से जुड़ा नया ट्रेंड सामने आया है। लोग अपनी साधारण तस्वीरों को कुछ ही सेकंड में रंग-बिरंगी Crayon Drawing में बदल रहे हैं और रिजल्ट देखकर हैरान रह जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग ऐप या डिजाइनिंग स्किल की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक खास Prompt की मदद से Gemini AI आपकी फोटो को ऐसा लुक दे सकता है जैसे उसे किसी बच्चे ने रंगीन क्रेयॉन से कागज पर बनाया हो।

Instagram, X और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों यूजर्स अपनी Crayon Style तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को यह ट्रेंड इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि यह तस्वीरों को एक यूनिक और नॉस्टैल्जिक फील देता है। अगर आप भी AI के नए ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करते हैं और अपनी तस्वीरों को कुछ अलग अंदाज में देखना चाहते हैं, तो Gemini AI का यह नया Crayon Drawing ट्रिक आपके काफी काम आ सकता है।

लोगों को पसंद आ रहा है यह ट्रेंड

सोशल मीडिया पर ज्यादातर AI फोटो ट्रेंड्स कार्टून, एनीमे या स्टूडियो-स्टाइल इमेज पर आधारित होते हैं। लेकिन Crayon Drawing ट्रेंड थोड़ा अलग है। यह तस्वीरों में एक मासूमियत और बचपन वाला एहसास जोड़ देता है। कई यूजर्स अपनी फैमिली फोटो, बच्चों की तस्वीरें, पालतू जानवरों की फोटो और ट्रैवल फोटोज को Crayon Style में बदलकर शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

Gemini AI फोटो को कैसे बदलता है

Gemini AI की इमेज जनरेशन तकनीक फोटो के कंटेंट को समझती है और फिर उसे नए आर्ट स्टाइल में री-डिजाइन करती है। जब यूजर Crayon Drawing वाला Prompt देता है, तो AI तस्वीर के रंग, चेहरे, बैकग्राउंड और ऑब्जेक्ट्स को पहचानकर उन्हें हाथ से बनी ड्राइंग जैसा रूप दे देता है। इसमें ओरिजिनल फोटो की पहचान बनी रहती है लेकिन उसका पूरा आर्ट स्टाइल बदल जाता है।

ये Prompt करें यूज

इस ट्रेंड के पीछे एक खास तरह का Prompt काम कर रहा है। यूजर्स Gemini से कहते हैं कि तस्वीर को hand-drawn colorful crayon illustration या childlike crayon drawing style में बदल दिया जाए। Prompt जितना ज्यादा डिटेल में होगा, रिजल्ट भी उतना ही बेहतर आने की संभावना रहती है। कई यूजर्स बैकग्राउंड, रंग और ड्राइंग स्टाइल को भी Prompt में अलग से बताते हैं।

कैसे बनाएं अपनी Crayon Drawing

सबसे पहले Gemini AI खोलें और अपनी पसंद की फोटो अपलोड करें। इसके बाद Crayon Drawing से जुड़ा Prompt लिखें और AI को इमेज प्रोसेस करने दें। कुछ सेकंड बाद Gemini आपकी फोटो का नया वर्जन तैयार कर देगा। अगर रिजल्ट पसंद न आए तो Prompt बदलकर दोबारा कोशिश की जा सकती है।

Google समय-समय पर Gemini में नए AI फीचर्स जोड़ता रहता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव विकल्प मिलते हैं। पिछले कुछ महीनों में AI फोटो एडिटिंग से जुड़े कई ट्रेंड्स वायरल हुए हैं। पहले Anime Style, Studio Ghibli Style और Action Figure Style जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई थीं। अब Crayon Drawing Trend भी उसी लिस्ट में शामिल हो गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।