7 इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी, आते ही गदर मचा देगा रेडमी का 'मिस्ट्री' फोन, डिटेल लीक

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

लीक के अनुसार, Redmi K100 सीरीज के मिस्ट्री फोन में 7-इंच डिस्प्ले होगा, जो 2K रिजॉल्यूशन देगा। इसे 10,000mAh+ की एक बड़ी बैटरी से पावर मिलेगी और यह अन्य फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा, जैसे कि एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, एक मेटल फ्रेम, और IP68+IP69 रेटेड धूल और पानी से सुरक्षित बॉडी।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Redmi अब अपने पोर्टफोलियो में शक्तिशाली स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में जुट गया है। खबरों के मुताबिक, रेडमी चीनी बाजार के लिए Redmi Note 17 सीरीज और Redmi K100 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जहां अगली नोट सीरीज के जुलाई या अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है, वहीं K100 सीरीज अक्टूबर में सामने आ सकती है। हाल ही में एक लीक में, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने रेडमी के एक फ्लैगशिप फोन के बारे में कुछ अहम जानकारियां दी हैं। इस फोन के इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे यह हिंट मिलता है कि वह शायद Redmi K100 सीरीज के किसी फोन की बात कर रहे हैं।

7 इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी, आते ही गदर मचा देगा रेडमी का 'मिस्ट्री' फोन, डिटेल लीक

Redmi K100 सीरीज के मिस्ट्री फोन की डिटेल्स सामने आईं

लीक के अनुसार, रेडमी K100 सीरीज के फोन में 7-इंच का एक बड़ा डिस्प्ले होगा, जो 2K रिजॉल्यूशन देगा। इसे 10,000mAh+ की एक बड़ी बैटरी से पावर मिलेगी और यह अन्य फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा, जैसे कि एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, एक मेटल फ्रेम, और IP68/IP69 रेटेड धूल और पानी से सुरक्षित बॉडी।

Redmi K100 Pro Max

उसी सोर्स से सामने आए पिछले लीक्स में बताया गया था कि Redmi K100 Pro Max में 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिप लगी होगी। हालांकि, हालिया लीक में इसके बजाय 3nm चिपसेट होने की बात कही गई है।

आप Redmi के इन स्मार्टफोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

फिलहाल, ऐसी कोई अफवाह नहीं है कि इस साल क्वालकॉम की तरफ से कोई नई स्नैपड्रैगन 8-सीरीज की 3nm चिप आएगी। कहा जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 और जेन 6 प्रो, दोनों ही 2nm प्रोसेस पर आधारित होंगे।

दूसरी ओर, खबरों के मुताबिक दो और 3nm चिप्स पर काम चल रहा है। इनमें डाइमेंसिटी 9500 प्लस शामिल है, जिसके मौजूदा डाइमेंसिटी 9500 का एक ओवरक्लॉक्ड वर्जन होने की उम्मीद है, और शाओमी का अपना Xring O3 चिपसेट भी शामिल है। जहां तक क्वालकॉम की बात है, तो उसका मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 भी एक 3nm चिपसेट है।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Redmi K100 में 6.6-इंच का डिस्प्ले और लगभग 8,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसलिए, टिप्स्टर द्वारा जिक्र किया गया Redmi K100 सीरीज का मिस्ट्री फोन न तो K100 लगता है और न ही K100 Pro Max। इससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि इस लाइनअप में ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन्स वाला कोई तीसरा मॉडल भी शामिल हो सकता है। इसमें शायद डाइमेंसिटी 9500 प्लेस या Xring O3 चिपसेट में से कोई एक हो सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।