Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़this jiophone plans offer 11 months validity unlimited calls data and more
2.66 रुपये रोज में पूरे 11 महीने की फुर्सत, जीभर के करें कॉल्स, डेटा और SMS भी

2.66 रुपये रोज में पूरे 11 महीने की फुर्सत, जीभर के करें कॉल्स, डेटा और SMS भी

संक्षेप:

जियो के पास 895 रुपये का खास प्लान है। इस प्लान के जरिए बस एक बार रिचार्ज करके पूरे 11 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लिया जा सकता है। यह प्लान उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिनकी प्राथमिकता कॉलिंग है और जो कम डेटा में भी अपना काम चला सकते हैं।

Nov 16, 2025 07:27 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप किसी ऐसे प्रोफेशन में है, जहां दिनभर में आपके पास सैकड़ों कॉल्स आते, तो यह खबर आपके काम ही हो सकती है। आज हम आपको जियो का ऐसा प्लान बता रहे हैं, जिसे खासतौर से कॉलिंग के लिए डिजाइन किया है। यह प्लान उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिनकी प्राथमिकता कॉलिंग है और जो कम डेटा में भी अपना काम चला सकते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए जियो के पास 895 रुपये का खास प्लान है। इस प्लान के जरिए बस एक बार रिचार्ज करके पूरे 11 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लिया जा सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

JioPhone का 895 रुपये का प्लान

जियो के पास अपने JioPhone ग्राहकों के लिए सात बेहद किफायती प्लान्स हैं, जिनकी कीमत 75 रुपये से शुरू हो जाती है। 895 रुपये का प्लान जियोफोन का सबसे महंगा प्लान है। जैसा कि हमने बताया कि यह प्लान केवल जियोफोन (जियो का फीचर फोन) यूजर्स के लिए है और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। यानी अगर आपके पास जियोफोन है, तो ही आप इस प्लान का लाभ ले पाएंगे।

जियोफोन का 895 रुपये का रिचार्ज पूरे 336 दिनों (लगभग 11 महीने) की वैलिडिटी के साथ आता है, जो बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म कर देता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 2 रुपये 66 पैसे आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी पूरे 336 दिनों तक बिंदास होकर आप अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:₹24,499 में 1 लाख का 55 inch TV, घर में थिएटर का मजा देंगे यह 5 मॉडल, लिस्ट

इतना ही नहीं, इस प्लान में के साथ कुल 24GB डेटा (हर 28 दिनों में 2GB, यानी 12 साइकिल में कुल 24GB) मिलता है। इसके बाद डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद भी 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा यूज किया जा सकता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर 28 दिनों में 50 SMS (यानी कुल 600 SMS) भी मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कम डेटा यूज करते हैं और एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक रिचार्ज के झंझट से टेंशन फ्री रहना चाहते हैं।

आप जियोफोन के इन प्लान्स पर भी विचार कर सकते हैं:

223 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 7 रुपये 96 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 56GB डेटा (डेली 2GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

186 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6 रुपये 64 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 28GB डेटा (डेली 1GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

152 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 5 रुपये 42 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 14GB डेटा (डेली 0.5GB) और कुल 300 एसएमएस मिलते हैं।

125 रुपये का प्लान

यह प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 5 रुपये 43 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 11.5GB डेटा (डेली 0.5GB) और कुल 300 एसएमएस मिलते हैं।

91 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 3 रुपये 25 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3GB डेटा (डेली 100MB+200MB) और कुल 50 एसएमएस मिलते हैं।

75 रुपये का प्लान

यह प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 3 रुपये 26 पैसे के करीब आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 2.5GB डेटा (डेली 100MB+200MB) और कुल 50 एसएमएस मिलते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।