काम की बात: ये है AC चलाने का सही तरीका, सिर्फ 1 डिग्री टेम्परेचर बढ़ाने से सैकड़ों रुपये कम हो जाएगा बिजली का बिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप AC का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC का तापमान 23°C या 24°C पर सेट करने से बिजली की खपत कम हो जाएगा और हर महीने बिजली बिल में अच्छी बचत हो सकती है।

AC

AC Electricity Bill Saving Tips: गर्मी के मौसम में AC लगभग हर घर की जरूरत होता है। लेकिन AC जितनी राहत देता है, उतना ही बिजली बिल बढ़ाने का कारण भी बन जाता है। कई लोग ठंडक जल्दी पाने के लिए AC को 18°C या 20°C पर सेट कर देते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल से परेशान हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एनर्जी एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC के तापमान में सिर्फ 1 डिग्री का बदलाव भी बिजली की खपत पर असर डाल सकता है। अगर AC को 23°C या 24°C पर चलाया जाए तो बिजली की बचत हो सकती है और आरामदायक कूलिंग भी मिलती है। यही वजह है कि सरकार और कई ऊर्जा एजेंसियां भी AC को इसी टेम्परेचर के आसपास इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं।

AC का तापमान बढ़ाने से होती है बचत

जब आप AC को बहुत कम तापमान जैसे 18°C या 20°C पर सेट करते हैं, तो कंप्रेसर को कमरे को ज्यादा ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ता है। वहीं यदि टेम्परेचर 23°C या 24°C रखा जाए तो AC को कमरे का टेम्परेचर बनाए रखने के लिए कम बिजली खर्च करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत घट सकती है और बिल भी कम आ सकता है।

सिर्फ 1 डिग्री बढ़ाने से इतनी बचत होगी

एक्सपर्ट्स के अनुसार AC के टेम्परेचर में हर 1 डिग्री की बढ़ोतरी से लगभग 6 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर आप AC को 22°C की जगह 23°C पर चलाते हैं तो बिजली की खपत कम हो सकती है। यही वजह है कि लंबे समय तक AC चलाने वाले परिवारों को हर महीने अच्छा खासा फायदा मिल सकता है।

24°C को क्यों माना जाता है बेस्ट

इस तापमान पर अधिकांश लोगों को पर्याप्त ठंडक मिल जाती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है। बहुत कम तापमान पर AC चलाने से न केवल बिजली खर्च बढ़ता है बल्कि शरीर पर भी इसका असर पड़ सकता है। कई लोगों को लगता है कि AC को 18°C पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा। 18°C पर सेट करने का मतलब सिर्फ इतना होता है कि AC लंबे समय तक चलता रहेगा और ज्यादा बिजली खर्च करेगा।

बिजली बिल कम करने के आसान तरीके

1. अगर आप AC इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। AC के फिल्टर की नियमित सफाई करें क्योंकि गंदा फिल्टर बिजली की खपत बढ़ा सकता है। साथ ही कमरे में सीधी धूप आने से रोकने की कोशिश करें।

2. विशेषज्ञों का कहना है कि AC के साथ Ceiling Fan चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है। इससे AC को बहुत कम तापमान पर सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती और बिजली की बचत होती है। 24°C पर AC और साथ में पंखा चलाने का तरीका काफी प्रभावी माना जाता है।

3. अगर आप नया AC खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Inverter AC बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इन्वर्टर तकनीक वाले AC जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड कम-ज्यादा करते हैं। इससे बिजली की खपत कम होती है और लंबे समय में बिल भी कम आता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।