काम की बात: दो SIM चलाने वालों के लिए बेस्ट है Jio का यह रिचार्ज Plan, 200 रुपए से कम में 28 दिन चलेगा फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio का यह 200 रुपए से कम का प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम खर्च में अपनी SIM एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में वैलिडिटी, कॉलिंग, SMS, डेटा सब मिलता है।

Reliance Jio

Cheapest Jio Plan Under Rs 200: अगर आप अपने Jio नंबर को सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं और मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते, तो हर महीने महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 200 रुपए से कम का के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जो कम खर्च में SIM को एक्टिव रखने का एक अच्छा ऑप्शन है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो घर या ऑफिस में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल डेटा की जरूरत कम पड़ती है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और थोड़ा डेटा मिलता है। बताते चलें की जियो के इस प्लान की कीमत 189 रुपए है।

Jio के 189 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में मिलते हैं ये फायदे

Jio के 189 रुपए प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस दौरान यूजर्स को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान में 300 SMS भी दिए जाते हैं। इंटरनेट की बात करें तो इस प्लान में कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह डेटा 28 दिनों तक कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 2GB खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा बंद नहीं होती, बल्कि स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक मैसेजिंग या हल्का इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jio Apps का भी मिलेगा फायदा

जियो के 189 रुपए वाले प्लान के साथ Jio अपने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी देता है। इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud शामिल हैं। JioTV पर लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। JioCinema पर उपलब्ध कंटेंट का फायदा उठा सकते हैं। JioCloud में अपनी फाइलें और फोटो ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं।

ज्यादा डेटा चाहिए तो जियो का यह सस्ता प्लान है बेस्ट

अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए, तो Jio का 299 रुपए वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी पूरे प्लान में कुल 42GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी Jio की डिजिटल सेवाओं का भी एक्सेस मिलता है।

Jio 189 रुपए vs 299 रुपए प्लान

अगर आपका मकसद सिर्फ Jio SIM को एक्टिव रखना है और आप अधिकतर समय Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो 189 रुपए का प्रीपेड प्लान एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। इसमें कॉलिंग, SMS, सीमित डेटा और Jio की डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। वहीं ज्यादा डेटा की जरूरत होने पर 299 रुपए प्लान पर विचार किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।