
365 दिन चलने वाला पैसा वसूल प्लान, 1095GB डेटा के साथ मिलेंगे 36,500 SMS, खुश कर देगी कीमत
BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार एनुअल प्लान लेकर आया है। यह डेली 3GB डेटा वाला देश का सबसे सस्ता एनुअल प्लान भी है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 36 हजार से ज्यादा एसएमएस मिलेंगे।
अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार एनुअल प्लान लेकर आया है। यह डेली 3GB डेटा वाला देश का सबसे सस्ता एनुअल प्लान भी है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 36 हजार से ज्यादा एसएमएस मिलेंगे। अगर आप हैवी डेटा यूज करते हैं और 365 दिन चलने वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो पूरे 2026 में आपको दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...
BSNL का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान
कंपनी ने हाल ही में अपने इस प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 2799 रुपये है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 1095GB डेटा और कुल 36,500 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान ऐसे ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है, जिन्हें रोज हैवी डेटा की जरूरत पड़ती है और जो कम दाम में 365 दिन चलने वाला प्लान तलाश रहे हैं।
बीएसएनएल के लिए यह प्लान गेमचेंजर साबित हो सकता है और इससे कंपनी को ज्यादा ग्राहकों को जुटाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि Airtel, Jio और Vi के पास 365 दिन चलने वाला ऐसा कोई प्लान नहीं है, जिसमें ग्राहकों को डेली 3GB डेटा मिलता हो।
कंपनी का ट्वीट
BSNL का 2399 रुपये का प्लान
ग्राहक BSNL के 2399 रुपये के प्लान पर भी विचार कर सकते हैं। बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वैसे तो यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है, लेकिन ऑफर के तहत वर्तमान में इस पर डेली 2.5GB डेटा ऑफर कर रही है। इसी के साथ यह डेली 2.5GB डेटा वाला देश का सबसे सस्ता 365 दिन वैलिडिटी वाला प्लान भी बन गया है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान में रोज का खर्च 6.57 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




