Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़this 100mbps broadband plan offer 4000 data free call under rs 600
Broadband हो तो ऐसा, 100Mbps स्पीड के साथ 4000GB डेटा, खर्च 600 रुपये से कम

Broadband हो तो ऐसा, 100Mbps स्पीड के साथ 4000GB डेटा, खर्च 600 रुपये से कम

संक्षेप:

Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसा पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्लान बता रहे हैं, जो 600 रुपये से कम में 100Mbps की स्पीड प्रदान करता है और 4000GB डेटा के साथ आता है।

Nov 15, 2025 12:04 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसा पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्लान बता रहे हैं, जो 600 रुपये से कम में 100Mbps की स्पीड प्रदान करता है और 4000GB डेटा के साथ आता है। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए तेज इंटरनेट स्पीड वाला ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हम बीएसएनएल के फाइबर बेसिक प्लस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। चलिए बताते हैं इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है....

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये का एक धांसू ब्रॉडबैंड प्लान है। यह फाइबर बेसिक प्लस नाम से कंपनी के वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस प्लान की कीमत में फिलहाल GST शामिल नहीं है लेकिन ध्यान रहें कि फाइनल बिल में जीएसटी जुड़ कर आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलती है। 4000GB डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है।

प्लान में अनलिमिटेड कॉल करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है, जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। इस प्लान को ग्राहको एकमुश्त भुगतान करके लंबी वैलिडिटी के लिए भी ले सकते हैं। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, इसे 3593 रुपये का एकमुश्त भुगतान करके 6 महीनों के लिए और 7188 रुपये का भुगतान करके 12 महीनों के लिए लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:गजब का ब्रॉडबैंड, 625 रुपये में 75Mbps स्पीड, 2500GB डेटा, साथ JioHotstar भी

कंपनी के पास 599 रुपये का OTT वाला प्लान भी

दरअसल, बीएसएनएल के पास 599 रुपये का फाइबर बेसिक OTT प्लान भी है। जैसा की नाम से पता चलता है, इसे खासतौर से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया, जो मनोरंजन के लिए ओटीटी पर मूवी-शो देखना पसंद करते हैं। 599 रुपये प्रति माह वाले इस प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 75Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलती है। 4000GB डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। OTT बेनिफिट के तौर पर प्लान में Hotstar Super सब्सक्रिप्शन शामिल है।

इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। इसे 3593 रुपये का एकमुश्त भुगतान करके 6 महीनों के लिए और 7188 रुपये का भुगतान करके 12 महीनों के लिए लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:इस Pixel फोन को खरीदने टूट पड़े ग्राहक, पूरे ₹30,000 का फायदा, गिर गए दाम

Airtel के पास भी ढेर सारे 100Mbps प्लान

एयरटेल के पास भी अपने ग्राहकों के ढेर सारे 100Mbps प्लान है। इनकी कीमत 799 रुपये, 899 रुपये, 999 रुपये और 1199 रुपये है। इन सभी में 3300GB डेटा तक 100Mbps स्पीड मिलती है। इन सभी को एकमुश्त भुगतान करके 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने के लिए लिया जा सकता है, जिसके साथ कंपनी फ्री राउडर और इंस्टॉलेशन प्रदान करती है। अलग-अलग प्लान्स में OTT बेनिफिट्स का अंतर है।

Jio के पास तीन 100Mbps प्लान

जियो के पास 100Mbps प्लान हैं, जिनकी कीमत 699 रुपये, 899 रुपये और 1199 रुपये प्रति माह है। अलग-अलग प्लान के साथ अलग-अलग ओटीटी और टीवी चैनल्स बेनिफिट मिलते हैं। इन्हें आप 3/6/12 महीने के लिए खरीद सकते हैं।

(नोट- ऊपर बताए प्लान की कीमतों में फिलहाल GST शामिल नहीं है लेकिन फाइन बिल जीएसटी के साथ आएगा।)

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।