Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Think Before You Click How Fake CAPTCHA Pages Are Stealing Your Data How to stay safe
'I’m Not a Robot' पर क्लिक करने से पहले सावधान! साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका

'I’m Not a Robot' पर क्लिक करने से पहले सावधान! साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका

संक्षेप:

साइबर अपराधी अब नकली कैप्चा पेज बना कर यूजर की निजी जानकारी चुराने लगे हैं। हर क्लिक से पहले रुककर URL और साइट की जांच करना ही ऑनलाइन सुरक्षित रहने का सबसे आसान तरीका है।

Tue, 7 Oct 2025 11:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ा है और ऐसा करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। कैप्चा जैसी जो चीज कभी सुरक्षा देती थी, वही आज खतरे की घंटी बन चुकी है। 'I’m Not a Robot' वाला छोटा-सा टिक मार्क अब साइबर अटैकर्स के लिए नई ट्रिक बन गया है। फेक वेबपेज पर भेजकर इंटरनेट यूजर्स को फिशिंग स्कैम्स का शिकार बनाया जाता है। आइए आपको कैप्चा से जुड़े स्कैम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नकली कैप्चा पेज तैयार करना अब बेहद आसान हो गया है। Vercel, Netlify या अन्य फ्री होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति कुछ ही मिनटों में एक ऐसी वेबसाइट बना सकता है जो दिखने में प्रोफेशनल लगे। अब तो AI टूल्स की मदद से डिजाइन, टेक्स्ट और सुरक्षा अलर्ट जैसे मैसेज भी इतने असली लगते हैं कि यूजर को शक तक नहीं होता। इससे पहले जहां फिशिंग करना मुश्किल होता था, अब कोई भी बेसिक नॉलेज वाला यूजर भी ऐसे अटैक्स कर सकता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में 55 इंच का Google TV, सेल की इस डील से चूके तो पछताएंगे

साइबर अटैकर्स इन पेजेस की मदद से यूजर्स को फंसा लेते हैं। पासवर्ड रीसेट, डिलीवरी अपडेट, सिक्योरिटी वेरिफिकेशन या बैंक अलर्ट जैसे मेसेज दिखाकर वे विक्टिम को भरोसे में ले लेते हैं। फिर जैसे ही यूजर फॉर्म भरता है, उसका ईमेल, पासवर्ड, बैंक डिटेल या पर्सनल इन्फॉर्मेशन चोरी हो जाती है।

जागरूक रहने में ही है समझदारी

तेजी से बढ़ते खतरे के बीच, ऑनलाइन अलर्ट रहना ही सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी url जरूर जांचें। हमेशा तय करें कि वेबसाइट का एड्रेस https से शुरू होता हो और उसका डोमेन असली ऑर्गनाइजेशन से मेल खाता हो। बैंक या किसी सरकारी संस्था की जानकारी हमेशा उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही भरें।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) इनेबल रखें, ताकि पासवर्ड लीक होने पर भी अकाउंट सुरक्षित रहे। ब्राउजर और सिक्योरिटी टूल्स को रेग्युलर अपडेट करें और किसी संदिग्ध वेबसाइट या ईमेल को तुरंत CERT-In या संबंधित कंपनी को रिपोर्ट करें।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।