
इन Xiaomi, Redmi और POCO फोन्स में नहीं मिलेगा HyperOS 3, लिस्ट में आपका फोन तो नहीं
अगर आप Xiaomi, Redmi और POCO का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन ब्रांड्स के कुछ मॉडल को नया अपडेट नहीं मिलेगा। देखें लिस्ट में आपको फोन तो नहीं है...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप Xiaomi, Redmi और POCO का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन ब्रांड्स के कुछ मॉडल को नया अपडेट नहीं मिलेगा। दरअसल, Xiaomi HyperOS 3 को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन कई पुराने मॉडल इस अपडेट से बाहर हो रहे हैं। यहां हम आपको उन सभी पुराने बजट, मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें Android 16 ओएस पर बेस्ड यह प्रमुख सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में उन सभी Xiaomi, Redmi और POCO फोन्स का नाम बताया है, जो Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 कस्टम स्किन के लिए एलिजिबल नहीं है। देखें लिस्ट में आपको फोन तो नहीं है...
Xiaomi
शाओमी 11i सीरीज
शाओमी 12X
शाओमी एमआई 11 LE
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
शाओमी 12 लाइट
शाओमी 11T सीरीज
शाओमी एमआई 11 लाइट NE
शाओमी एमआई 11X सीरीज
शाओमी एमआई 11 सीरीज
शाओमी एमआई मिक्स फोल्ड
शाओमी मिक्स 4
शाओमी पैड 5 सीरीज
शाओमी सिवी
POCO
पोको C71
पोको C75
पोको M6 सीरीज
पोको C65
पोको C51
पोको C55
पोको X5 सीरीज
पोको X4 जीटी सीरीज
पोको M5 सीरीज
पोको F4 सीरीज
पोको F4 जीटी
पोको M4
Redmi
रेडमी A2 सीरीज
रेडमी 12C
रेडमी 12 सीरीज
रेडमी नोट 13 सीरीज
रेडमी नोट 12R सीरीज
रेडमी नोट 12S
रेडमी नोट 12R प्रो
रेडमी नोट 12 सीरीज
फिलहाल, हाइपरओएस 3 बीटा टेस्टिंग के साथ शाओमी 15 सीरीज जैसे कई हाई-एंड मॉडल्स में आ रहा है। लेकिन अगर आपके पास इनमें से कोई भी डिवाइस है, तो हो सकता है कि आप इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट से वंचित रह गए हों।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Purple Mist



























