शाओमी यूजर्स की मौज, इतना सारे फोन में आ रहा iPhone जैसा 'Glass' इफेक्ट, देखें फुल लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

HyperOS 4 अपडेट के साथ कई Xiaomi, Redmi फोन्स में नया 'Soft Light Glass UI' इफेक्ट मिलेगा। यह इफेक्ट, Apple के लिक्विड ग्लास UI से काफी इंस्पायर्ड है। हालांकि यह सभी डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होगा। देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं।

hyperos 4 soft light glass effect
यह नया 'सॉफ्ट लाइट ग्लास' इफेक्ट, Apple के 'लिक्विड ग्लास UI' से काफी इंस्पायर्ड है।

Xiaomi या Redmi का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। खुद शाओमी ने उन फोन्स की लिस्ट जारी की है जिन्हें आने वाले HyperOS 4 अपडेट के साथ नया 'Soft Light Glass UI' इफेक्ट मिलेगा। यह लिस्ट चीनी मार्केट के लिए जारी की गई है, लेकिन चूंकि यह मार्केट की पसंद के बजाय चिपसेट की क्षमताओं पर आधारित है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में मौजूद समान मॉडल को भी यह नया फीचर मिलना चाहिए। यह नया 'सॉफ्ट लाइट ग्लास' इफेक्ट, Apple के 'लिक्विड ग्लास UI' से काफी इंस्पायर्ड है। चूंकि इसके लिए कॉम्प्लेक्स ग्राफिक्स रेंडरिंग और इंटरैक्टिव लाइटिंग इफेक्ट्स की जरूरत होती है, इसलिए सिर्फ वे शाओमी डिवाइस जो प्रोसेसिंग की जरूरतों को पूरा करते हैं, उन्हें ही HyperOS 4 अपडेट के साथ यह फीचर मिलेगा।

hyperos 4 soft light glass effect

Xiaomi के उन डिवाइस की लिस्ट जिन्हें Soft Light Glass UI डिजाइन मिलने वाला है

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Xiaomi का कहना है कि बीटा फेज के दौरान 'सॉफ्ट लाइट ग्लास' इफेक्ट सभी डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि इस UI एलिमेंट को अभी और बेहतर बनाने की जरूरत है; इसलिए, यह शुरू में Snapdragon 8 Elite या उससे बेहतर, Dimensity 9500 या उससे बेहतर, और Xring O1 या उससे बेहतर चिपसेट वाले डिवाइस पर उपलब्ध होगा। अच्छी बात यह है कि कंपनी बीटा रोलआउट के पहले फेज में शामिल डिवाइस के अलावा अन्य डिवाइस पर भी इसे लाने की योजना बना रही है, जिनमें Redmi K70, Xiaomi 13 और Xiaomi MIX Flip जैसे पुराने मॉडल भी शामिल हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

Xiaomi MIX सीरीज

- शाओमी मिक्स फोल्ड 4

- शाओमी मिक्स फोल्ड 3

- शाओमी मिक्स फोल्ड 2

- शाओमी मिक्स फ्लिप

Xiaomi फ्लैगशिप फोन

- शाओमी 17 सीरीज

- शाओमी 17T सीरीज

- शाओमी 15 सीरीज

- शाओमी 14 सीरीज

- शाओमी 13 सीरीज

Xiaomi Civi सीरीज

- शाओमी सिवी 5 प्रो

Redmi K सीरीज

- रेडमी K100 प्रो सीरीज

- रेडमी K90 सीरीज

- रेडमी K80 सीरीज

- रेडमी K70 सीरीज (K70E को छोड़कर)

Redmi Turbo सीरीज

- रेडमी टर्बो 5 मैक्स

- रेडमी टर्बो 5

- रेडमी टर्बो 4 प्रो

Xiaomi Pad सीरीज

- शाओमी पैड 8 प्रो

- शाओमी पैड 8

- शाओमी पैड 7 अल्ट्रा

- शाओमी पैड 7S प्रो

Redmi K Pad सीरीज

- रेडमी K पैड 2

- रेडमी K पैड

HyperOS 4 बीटा रोलआउट के पहले बैच में शामिल Xiaomi डिवाइस के लिए 'सॉफ्ट लाइट ग्लास UI' इफेक्ट पहले ही रोलआउट किया जा रहा है। फिलहाल, यह बीटा प्रोग्राम सिर्फ चीन तक ही सीमित है, लेकिन जल्द ही यह दुनियाभर में भी उपलब्ध हो जाएगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़शाओमी यूजर्स की मौज, इतना सारे फोन में आ रहा iPhone जैसा 'Glass' इफेक्ट, लिस्ट