लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


नवंबर महीने में स्मार्टफोन कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में कई धांसू डिवाइसेज लॉन्च करने वाली है, ऐसे में आपको नया फोन खरीदने से पहले रुकना चाहिए। OnePlus 15 और Oppo Find X9 Series जैसे फ्लैगशिप फोन्स के अलावा Lava Agni 4 जैसे धांसू मिडरेंज फोन भी इस महीने मार्केट का हिस्सा बनेंगे। आइए आपको बताएं कि नवंबर महीने में कौन से फोन्स लॉन्च होने जा रहे हैं।
अगले महीने भारतीय ब्रैंड लावा अपना मेटल डिजाइन वाला मिडरेंज फोन पेश करने जा रहा है और पिछले मॉडल्स के मुकाबले बिल्ड-क्वॉलिटी में यह धाकड़ अपग्रेड है। इसमें हॉरिजेंटल पिल शेप वाला कैमरा आईलैंड मिलेगा और इसकी कीमत 25 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। फोन में 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 7000mAh बैटरी मिल सकती है।
रियलमी अपने इस स्मार्टफोन में Ricoh GR Optics के साथ कोलैबरेशन वाला कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 Chip के साथ HyperVision AI Chip मिल सकता है। इस फोन के चाइनीज वेरियंट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh बैटरी के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
ओप्पो के इस सीरीज को पिछले महीने चीन में पेश किया था और भारतीय मार्केट में इसका लॉन्च नवंबर में होने वाला है। भारत में इस लाइनअप के Find X9 और Find X9 Pro फोन लॉन्च हो सकते हैं। इन दोनों में ही MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है और Android 16 बेस्ड ColorOS 16 फर्मवेयर मिलता है। इनमें AI सपोर्ट वाला कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
वनप्लस का फ्लैगशिप फोन भी ग्लोबल मार्केट और भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसे OnePlus 13 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है और इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और DetailMax image engine इसका हिस्सा है।
वीवो से जुड़े ब्रैंड का फ्लैगशिप फोन भारत में नवंबर में आ रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा और इसमें डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप मिलने वाला है। iQOO 15 में OriginOS 6 मिलता है। 26 नवंबर को आ रहा फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शंस में मिलेगा और धांसू गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।