
इंतजार खत्म, पहली सेल में धूम मचाएंगे इतने सारे स्मार्टफोन, लिस्ट में 200MP कैमरे वाला मॉडल भी
यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स बता रहे हैं, जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है। लिस्ट में Oppo Reno 15 Series 5G मॉडल्स के साथ POCO M8 5G फोन शामिल है। देखें आपके लिए कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा..
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स बता रहे हैं, जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo Reno 15 Series 5G: फर्स्ट सेल डेट
ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में ओप्पो रेनो 15 सीरीज लॉन्च की है। सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं। सीरीज में शामिल ओप्पो रेनो 15 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है। ओप्पो रेनो 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 67,999 रुपये और ओप्पो रेनो 15 Pro Mini 5G की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। ये तीनों फोन 13 जनवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Flipkart, Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। सीरीज में Oppo Reno 15c 5G भी शामिल है, जो फरवरी में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।

ओप्पो फोन्स की खासियत
ओप्पो रेनो 15 Pro और ओप्पो रेनो 15 Pro Mini दोनों ही एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलते हैं। प्रो मॉडल में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले है जबकि Pro Mini में 6.32-इंच की छोटी एमोलेड स्क्रीन है। दोनों मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट और माली-G720 MC7 जीपीयू से लैस हैं, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। दोनों में सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। Pro में 6500mAh और Pro Mini में 6200mAh की बैटरी है। दोनों मॉडल 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। प्रो वेरिएंट 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। Oppo Reno 15 5G में 6.59-इंच की एमोलेड स्क्रीन है। यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट से लैस है। इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी है।
POCO M8 5G: फर्स्ट सेल डेट
यह फोन भारत में 13 जनवरी को पहली बार Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जो ग्राहक पहले 12 घंटों में फोन खरीदते हैं, उन्हें यह 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।

POCO M8 5G की खासियत
फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। यह चार साल ओएस अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.77-इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। दावा है कि यह सेगमेंट का 'सबसे टिकाऊ 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन' है। फोन क्वालकॉम के ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है और सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें 5520mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। मजबूती के लिए इसे SGS MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड टफनेस सर्टिफिकेशन मिला है। यह IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







12GB RAM




