
खुशखबरी, इन 6 रियलमी फोन्स को मिला Realme UI 7.0 का अर्ली एक्सेस, तुरंत करें अप्लाई
अगर आप भी Realme का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme UI 7.0 अर्ली एक्सेस प्रोग्राम का सातवां राउंड लाइव हो गया है, जो स्टेबल रोलआउट से पहले छह और रियलमी स्मार्टफोन में लेटेस्ट फीचर्स और अपग्रेड्स लेकर आया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप भी Realme का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme UI 7.0 अर्ली एक्सेस प्रोग्राम का सातवां राउंड लाइव हो गया है, जो स्टेबल रोलआउट से पहले छह और रियलमी स्मार्टफोन में लेटेस्ट फीचर्स और अपग्रेड्स लेकर आया है। इस लेटेस्ट बीटा राउंड में Realme 13 5G, Realme 12x 5G, Narzo 70x 5G, Narzo N65 5G, Realme C65 5G, और Realme C63 5G जैसे फोन शामिल हैं। Realme UI 7.0 बीटा एक्सेस की छठी वेव अभी भारत में लाइव है, और दूसरे इलाकों में इसके विस्तार के बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। अगर आपके पास इनमें से कोई एलिजिबल रियलमी फोन है और आप भारत में रहते हैं, तो आप बिना इंतजार किए लेटेस्ट फीचर्स और अपग्रेड्स को एक्सेस करने के लिए बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme UI 7.0 बीटा अपडेट कैसे पाएं?
रियलमी यूआई 7.0 अर्ली एक्सेस प्रोग्राम सभी छह रियलमी फोन्स के लिए पहले से ही लाइव है। आप अभी प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि रियलमी इनमें से हर मॉडल के लिए ज्यादा से ज्यादा 200 एप्लीकेशन ही ले रहा है। इसलिए, आपको स्लॉट पक्का करने के लिए जल्दी करनी होगी, क्योंकि ये पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं।
स्टेप 1: सुनिश्चित करें कि आपका फोन सही फर्मवेयर वर्जन पर है
बीटा एक्सेस के लिए एलिजिबल होने के लिए, आपके रियलमी फोन को एलिजिबल फर्मवेयर वर्जन पर चलना चाहिए, नीचे देखें लिस्ट:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- Realme 13 5G: RMX3951_15.0.0.1610
- Realme 12x 5G: RMX3998_15.0.0.1610
- Realme Narzo 70x 5G: RMX3998_15.0.0.1610
- Realme Narzo N65 5G: RMX3997_15.0.0.1610
- Realme C65 5G: RMX3997_15.0.0.1610
- Realme C63 5G: RMX3950_15.0.0.1610
आप सेटिंग्स -> सिस्टम और अपडेट्स -> सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर सॉफ्टवेयर वर्जन वेरिफाई कर सकते हैं। अब जब हमने यह स्टेप पूरा कर लिया है, तो चलिए बीटा रजिस्ट्रेशन वाले हिस्से पर चलते हैं।
स्टेप 2: Realme UI 7.0 अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के लिए साइन अप करें
सबसे पहले आपको डेवलपर सेटिंग्स को इनेबल करना होगा। अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो सेटिंग्स में जाएं, अब अबाउट डिवाइस पर टैप करें, अब वर्जन पर क्लिक करें और वर्जन नंबर पर जाएं और वर्जन नंबर पर एक के बाद एक सात बार टैप करें। इससे डेवलपर सेटिंग्स इनेबल हो जानी चाहिए।
अब, आप बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करने के लिए तैयार हैं। अब इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. अपने रियलमी फोन पर सेटिंग्स ऐप खोलें।
2. सिस्टम और अपडेट पर जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
3. ऊपर राइट कॉर्नर में तीन डॉट्स वाले आइकन पर टैप करें और बीटा प्रोग्राम चुनें।
4. अर्ली एक्सेस ऑप्शन पर टैप करें और अगली स्क्रीन पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
5. टर्म्स एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करें और सबमिट पर टैप करें।
एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद, आपको जल्द ही OTA के जरिए Realme UI 7.0 बीटा अपडेट मिलेगा। अपडेट को मैन्युअली चेक करने के लिए, सेटिंग्स में जाएं, यहां सिस्टम और अपडेट पर टैप करे फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं।
अपडेट इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
बीटा एक्सेस की 7वीं वेव में शामिल इन रियलमी डिवाइस के लिए बीटा रोलआउट पहले ही शुरू हो चुका है, इसलिए इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह एक बड़ा अपग्रेड है जिसका डाउनलोड साइज बहुत बड़ा है, इसलिए ब्रांड कम से कम 15GB फ्री स्टोरेज और आसान इंस्टॉलेशन के लिए बैटरी लेवल 60% से ज्यादा रखने की सलाह देता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Ice Blue









