
Motorola यूजर्स की मौज, इतने सारे फोन में आया Android 16, देखें पूरी लिस्ट
Motorola फैन्स के लिए खुशखबरी है। मोटोरोला के ढेर सारे स्मार्टफोन्स में Android 16 का स्टेबल अपडेट पहुंच गया है, जिससे यूजर्स को पुराने मॉडल में भी एकदम नए फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। देखें लिस्ट में आपका फोन या नहीं...
Motorola फैन्स के लिए खुशखबरी है। मोटोरोला के ढेर सारे स्मार्टफोन्स में Android 16 का स्टेबल अपडेट पहुंच गया है, जिससे यूजर्स को पुराने मॉडल में भी एकदम नए फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। वैसा तो सॉफ्टवेयर रोलआउट के मामले में मोटोरोला सबसे तेज ब्रांड नहीं है, लेकिन Android 16 रोलआउट के साथ इसमें काफी सुधार हुआ है। असल में, यह उन पहले ब्रांड्स में से एक था जिसने Android 16 अपडेट जारी किया, जो अब एक दर्जन से ज्यादा स्मार्टफोन तक पहुंच गया है। यहां हमने उन डिवाइस की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें यह अपडेट मिल चुका है। साथ में ऐसे मोटोरोला डिवाइस की भी एक अलग लिस्ट बनाई है जो अभी बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं। देखें लिस्ट में आपका फोन या नहीं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन मोटोरोला डिवाइस को स्टेबल एंड्रॉयड 16 अपडेट मिल गया है, देखें लिस्ट:
Motorola Edge series
- मोटोरोला एज 60 प्रो
- मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
- मोटोरोला एज 60 स्टाइलस
- मोटोरोला एज 50 प्रो
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा
- मोटोरोला एज फ्यूजन
- मोटोरोला एज 2025
Motorola Razr series
- मोटोरोला रेजर 60
- मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा
- मोटोरोला रेजर 50
- मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा
Motorola Moto G series
- मोटो G86 5G
- मोटो G86 पावर 5G
- मोटो G75 5G
- मोटो G67 पावर 5G
- मोटो G स्टाइलस (2025)
- मोटो G पावर (2025)
- मोटो G (2025)
स्टेबल Android 16 अपडेट ऊपर दी गई लिस्ट के सभी डिवाइस पर रोलआउट होना शुरू हो गया है। हालांकि, याद रखें कि यह आमतौर पर अलग-अलग बैचों में रोलआउट होता है, इसलिए सभी यूजर्स को एक ही समय पर अपडेट नहीं मिलता है। यह धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में फैलता है, इसलिए अगर आपका डिवाइस लिस्ट में है, तब भी अपडेट को आपके डिवाइस पर आने में कुछ समय लग सकता है।
इसके अलावा, मोटोरोला अपने कई डिवाइस पर Android 16 की टेस्टिंग कर रहा है। नीचे देखें लिस्ट
- मोटोरोला थिंकफोन
- मोटोरोला थिंकफोन 25
- मोटोरोला एज 60
- मोटोरोला एज 60 नियो
- मोटोरोला एज 50
- मोटोरोला एज 50 नियो
- मोटोरोला एज 40 प्रो
- मोटोरोला एज (2024)
- मोटोरोला एज+ (2023)
- मोटोरोला रेजर 40 / रेजर (2023)
- मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा / रेजर+ (2023)
- मोटो पैड 60 प्रो
- मोटो G96 5G
- मोटो G85 5G
- मोटो G67 5G
- मोटो G56 5G
- मोटो G55 5G
- मोटो G35 5G
बीटा प्रोग्राम से कुछ लिमिटेड यूजर्स को पब्लिक रोलआउट से पहले सॉफ्टवेयर को आजमाने का मौका मिलता है। बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Motorola के Android 16 बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:
- मोटोरोला की कम्युनिटी वेबसाइट पर एक अकाउंट बनाएं (अगर आपने पहले से नहीं बनाया है)।
- प्रोफाइल पेज पर जाएं और अपना IMEI या सीरियल नंबर (SN) डिटेल्स अपडेट करें।
- अपने मोटोरोला कम्युनिटी प्रोफाइल पर MFN के लिए ऑप्ट-इन करें।
- हमेशा सुनिश्चित करें कि आपका फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चल रहा हो।
- अपने मोटोरोला डिवाइस के लिए टेस्टिंग का मौका देखने के लिए MFN बीटा टेस्टिंग अपॉर्चुनिटीज पेज पर जाएं।
- अपने मोटोरोला फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर टैप करें।
- जरूरी डिटेल्स भरें और अपना एप्लीकेशन सबमिट करें।
आपको बीटा एप्लीकेशन के बारे में मोटोरोला से ईमेल मिल सकते हैं। इसलिए, अपना मेल ऐप रेगुलर चेक करना याद रखें। साथ ही, अपना स्पैम/जंक फोल्डर चेक करना न भूलें। एक बार जब मोटोरोला आपका बीटा एप्लीकेशन अप्रूव कर देगा, तो Android 16 बीटा कुछ ही दिनों में आपके डिवाइस पर पहुँच जाएगा।
हालांकि, मोटोरोला रोलआउट टाइमलाइन पब्लिश नहीं करता है, इसलिए यह साफ नहीं है कि अपडेट डिवाइस पर कब आएगा। हालांकि, बीटा प्रोग्राम आमतौर पर कुछ हफ्ते तक चलता है, जिसके बाद मोटोरोला OTA अपडेट के जरिए स्टेबल बिल्ड देना शुरू करता है। अपने स्मार्टफोन पर लेटेस्ट अपडेट मैन्युअली चेक करने के लिए, सेटिंग्स में जाएं, सिस्टम पर टैप करें, फिर चेक फॉर अपडेट्स पर क्लिक करें। ऐसा करते ही अगर कोई लेटेस्ट अपडेट आपके फोन में आया होगा, तो आपको दिख जाएगा।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8GB/12GB/16GB RAM




















