Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़these common mistakes can get your whatsapp account banned
सावधान! इन गलतियों से तुरंत बैन हो सकता है WhatsApp अकाउंट, कभी मत करना

सावधान! इन गलतियों से तुरंत बैन हो सकता है WhatsApp अकाउंट, कभी मत करना

संक्षेप:

WhatsApp  अकाउंट का गलत इस्तेमाल या फिर कुछ गलतियां करना आपका अकाउंट बैन होने की वजह बन सकता है। आइए बताएं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Dec 20, 2025 07:49 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

WhatsApp अब सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मेसेजिंग ऐप बन चुका है। पर्सनल चैट से लेकर ऑफिस के जरूरी काम तक, हर जगह WhatsApp पर ही निर्भरता बढ़ गई है। हालांकि कई यूजर्स अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उनका WhatsApp अकाउंट सस्पेंड या हमेशा के लिए बैन हो सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी आम गलतियां हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

थर्ड-पार्टी WhatsApp का इस्तेमाल

सबसे बड़ी गलती है थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप्स का इस्तेमाल। GB WhatsApp, WhatsApp Plus या FM WhatsApp जैसे मॉडिफाइड ऐप्स यूजर्स को एक्सट्रा फीचर्स का लालच देते हैं लेकिन ये WhatsApp की पॉलिसी का उल्लंघन हैं। अगर आप ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी आपका अकाउंट बिना वॉर्निंग के बैन कर सकती है।

ये भी पढ़ें:Vivo और iQOO यूजर्स के लिए नए साल से पहले खुशखबरी! आ गया Android 16 अपडेट

स्पैम मेसेजिंग या जबरदस्ती मेसेज

दूसरी आम गलती है बिना परमिशन के लोगों को मेसेज या ग्रुप में जोड़ना। अगर आप बार-बार अनजान लोगों को मेसेज भेजते हैं, प्रमोशनल लिंक शेयर करते हैं या उन्हें जबरदस्ती ग्रुप में ऐड करते हैं तो वे आपको रिपोर्ट कर सकते हैं। ज्यादा रिपोर्ट मिलने पर WhatsApp अकाउंट सस्पेंड हो सकता है।

ऑटोमैटिक मेसेजिंग और बॉट्स का यूज

एक और गलती है ऑटोमैटिक मैसेजिंग और बॉट्स का इस्तेमाल। कई लोग बिजनेस या पर्सनल प्रमोशन के लिए बल्क मेसेज भेजने वाले टूल्स का सहारा लेते हैं। WhatsApp की पॉलिसी के मुताबिक, बिना आधिकारिक अनुमति के ऑटोमेशन टूल्स का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है और इससे अकाउंट बैन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

ये मेसेज भी हो सकते हैं जिम्मेदार

साथ ही फेक न्यूज, अफवाहें या भ्रामक जानकारी फैलाना भी खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप बार-बार गलत या आपत्तिजनक कंटेंट फॉरवर्ड करते हैं और लोग आपको रिपोर्ट करते हैं, तो WhatsApp आपकी गतिविधियों पर कार्रवाई कर सकता है।

साथ ही अश्लील, हिंसक या हेट स्पीच वाला कंटेंट शेयर करना भी अकाउंट बैन की वजह बना है। WhatsApp भले ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता हो, लेकिन यूजर रिपोर्ट और सिस्टम मॉनिटरिंग के जरिए ऐसे अकाउंट्स पर सख्त कदम उठाए जाते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।