TEMPT Enigma Review: कमरे को क्लब जैसा फील देगा यह Bluetooth Speaker, ₹4000 से कम में RGB लाइट और 30W साउंड

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

यह ब्लूटूथ स्पीकर अपने दमदार 30W साउंड, गहरे बास और शानदार RGB लाइट्स के साथ कमरे को मिनी क्लब जैसा फील देने की कोशिश करता है। जानिए क्या 4000 रुपए से कम कीमत वाला यह स्पीकर सच में पैसा वसूल साबित होता है या नहीं।

TEMPT Enigma Review: कमरे को क्लब जैसा फील देगा यह Bluetooth Speaker, ₹4000 से कम में RGB लाइट और 30W साउंड

TEMPT Enigma Review: कमरे की लाइट बंद हो, दोस्तों की छोटी-सी गैदरिंग चल रही हो और बैकग्राउंड में ऐसा म्यूजिक बजे कि पूरा माहौल ही बदल जाए… एक अच्छा Bluetooth Speaker सिर्फ गाने नहीं बजाता, बल्कि पूरा वाइब बना देता है। लेकिन दिक्कत यह है कि ज्यादातर बजट स्पीकर या तो सिर्फ तेज आवाज देते हैं या फिर RGB लाइट्स दिखाकर काम चला लेते हैं। ऐसे में TEMPT Enigma खुद को एक अलग अंदाज में पेश करता है। दमदार Bass, चमकती RGB Lights और Loud Sound के साथ यह स्पीकर बड़े ब्रांड्स को चुनौती देने की कोशिश करता है। पिछले कुछ दिनों हमने इसे इस्तेमाल किया जिसके बाद अब हम आपको इसका पूरा रीव्यू देने वाले हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

पहली नजर में TEMPT Enigma काफी प्रीमियम और यूथ-ओरिएंटेड डिजाइन वाला स्पीकर लगता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत महसूस होती है। यह स्पीकर कुछ लोगों को वाटर टम्बलर जैसा लग सकता है। Speaker का सिलेंडर जैसा डिजाइन इसे काफी मॉडर्न लुक देता है। फ्रंट पर बड़ा TEMPT Branding लोगो दिया गया है, जो RGB Lights के साथ और ज्यादा आकर्षक लगता है। ऊपर की तरफ कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिनसे Volume, Play/Pause और EQ मोड कंट्रोल किए जा सकते हैं। सबसे खास चीज इसकी RGB Ambient Lights हैं। इसमें 3 अलग-अलग RGB लाइट मोड्स मिलते हैं, जो रात में म्यूजिक सुनते समय शानदार माहौल बना देते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं या कमरे में अलग वाइब चाहते हैं, तो यह फीचर काफी पसंद आने वाला है। स्पीकर में IPX5 Water Resistance भी मिलता है। यानी हल्की बारिश या पानी के छींटों से आपको ज्यादा डरने की जरूरत नहीं होगी।

स्पीकर में मिलेंगे आपको ये मोड्स और 6 बटन

साउंड क्वालिटी

TEMPT Enigma की सबसे बड़ी ताकत इसका Sound Output है। कंपनी ने इसमें 30W RMS Audio दिया है और असल इस्तेमाल में यह काफी दमदार महसूस होता है। कमरे के अंदर स्पीकर की आवाज इतनी Loud हो जाती है कि छोटी पार्टी आराम से हो सकती है लोग आराम से डांस जैसे म्यूजिक का मजा ले पाएंगे। Vocals काफी साफ सुनाई देते हैं और High Volume पर भी आवाज ज्यादा फटती नहीं है।

Speaker में 65mm Dual Neodymium Bass Driver और 65mm Bass Radiator दिया गया है। यही वजह है कि Low Frequency Sounds काफी डीप महसूस होते हैं। बॉलीवुड के डांस सोंग और पंजाबी बीट्स पर इसका परफॉरमेंस सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। Bass काफी Punchy महसूस होता है और म्यूजिक में एनर्जी बनी रहती है। अगर आप Bass Lovers हैं, तो यह Speaker आपको निराश नहीं करेगा।

कई बार Bass इतना Strong महसूस होता है कि टेबल तक हल्का Vibrate होने लगता है। खास बात यह है कि Low Volume पर भी Bass बना रहता है। साथ ही स्पीकर भी हल्का-हल्का हिलने लगता है जिससे ऐसा लगता है कई बार स्पीकर गिर जाएगा। High Volume पर कभी-कभी Bass Vocals को हल्का दबा देता है, लेकिन Party Usage के दौरान ज्यादातर लोगों को यही पसंद आता है।

RGB Lights

आजकल RGB Lights कई स्पीकर में देखने को मिलती हैं, लेकिन ज्यादातर में उनका असर खास नहीं होता। TEMPT Enigma की RGB Lighting रात में काफी शानदार लगती है। लाइट म्यूजिक के साथ ग्लो करती हैं, जिससे मिनी क्लब जैसा फील आता है। कमरे की लाइट बंद करके गाने सुनने पर इसका एक्सपीरियंस और ज्यादा मजेदार हो जाता है। अगर आप पार्टी वाइब पसंद करते हैं, तो यह फीचर आपको जरूर पसंद आएगा।

RGB Lights देगी मजेदार फील

बैटरी लाइफ, Bluetooth Connectivity और Calling

कंपनी के अनुसार Speaker लगभग 12 घंटे तक Playtime दे सकता है। असल इस्तेमाल में Medium Volume पर यह करीब 8-9 घंटे आराम से चला है। अगर RGB Lights लगातार ऑन हों और Volume ज्यादा रखा जाए, तो बैटरी थोड़ी जल्दी खत्म होती है। फिर 4 से 5 घंटे में बैटरी खत्म होने लगती है। Speaker में Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिसकी वजह से कनेक्टिविटी काफी स्टेबल रहती है। फोन से Pairing काफी जल्दी हो जाती है और इस्तेमाल के दौरान Connection Drop जैसी समस्या देखने को नहीं मिली। इसमें Inbuilt Mic भी मिलता है, जिसकी मदद से कॉल्स रिसीव की जा सकती हैं। हालांकि माइक क्वालिटी ज्यादा क्लियर नहीं है।

मिलेगी कई कनेक्टिविटी ऑप्शन

TEMPT Enigma की खूबियां और कमियां

इस Speaker की सबसे बड़ी ताकत इसकी तेज आवाज और दमदार Bass है। RGB Lights इसे काफी प्रीमियम और पार्टी-फ्रेंडली लुक देती हैं। बैटरी लाइफ अच्छी है, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी अच्छी है और IPX5 रेटिंग मिली हुई है जिससे आप इसे Outdoor में भी यूज कर सकते हैं। हाई वॉल्यूम पर बास कभी-कभी गानों की Vocals को दबा देता है। माइक क्वालिटी एवरेज बात करने के लिए आपको स्पीकर में बिलकुल पास से बोलना होगा।

Final Verdict

TEMPT Enigma उन लोगों के लिए एक शानदार ब्लूटूथ स्पीकर साबित हो सकता है जो कम बजट में दमदार साउंड और पार्टी जैसा अनुभव चाहते हैं। इसका 30W RMS आउटपुट, गहरा Bass और RGB एम्बिएंट लाइट्स मिलकर कमरे का पूरा माहौल बदल देते हैं। इसे आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से 3699 रुपए में खरीद सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।