₹1099 में नई साउंडबार लॉन्च, 16W RMS साउंड के साथ मिलेगी 8 घंटे की बैटरी लाइफ

लाइव हिन्दुस्तान
share

TEMPT Cinelite एक कॉम्पैक्ट 16W RMS साउंडबार है, जिसमें ब्लूटूथ 6.0, AUX, USB और TF कार्ड सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 8 घंटे तक चल सकती है और इसमें TWS पेयरिंग की सुविधा भी है।

TEMPT Cinelite Soundbar
TEMPT Cinelite Soundbar को ऑफर प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

छोटे कमरे, वर्क डेस्क या टीवी के लिए कॉम्पैक्ट साउंडबार खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए TEMPT ने नया Cinelite साउंडबार पेश किया है। कंपनी का यह नया ऑडियो डिवाइस 16W RMS आउटपुट, ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। इसमें म्यूजिक और फिल्मों के बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डुअल 52mm फुल-रेंज ड्राइवर्स और डुअल पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह साउंडबार उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें कम जगह में बेहतर साउंड चाहिए।

सम्बंधित सुझाव

Cinelite को टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य कंपैटिबल डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका 16W RMS ऑडियो आउटपुट फिल्मों, गानों और पॉडकास्ट सुनने के लिए बनाया गया है। इसमें दिए गए डुअल ड्राइवर्स और पैसिव रेडिएटर्स से बेहतर बास और फुलर साउंड मिलने का दावा किया गया है।

ब्लूटूथ 6.0 और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन

TEMPT Cinelite में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से कनेक्ट करके म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते हैं। वायरलेस कनेक्शन के अलावा इसमें AUX, USB और TF कार्ड के जरिए भी ऑडियो चलाने का विकल्प मिलता है। ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सोर्स से गाने सुन सकते हैं।

इस साउंडबार में TWS यानी ट्रू वायरलेस स्टीरियो फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से दो Cinelite साउंडबार को आपस में पेयर किया जा सकता है। इससे स्टीरियो साउंड सेटअप तैयार करने का विकल्प मिलता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फिल्मों या म्यूजिक के दौरान ज्यादा वाइड साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं।

सम्बंधित सुझाव

पूरे 8 घंटे तक चलेगी बैटरी

TEMPT Cinelite में 1800mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। हालांकि, बैटरी बैकअप वॉल्यूम और इस्तेमाल के तरीके के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है और फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं।

हल्का डिजाइन और अतिरिक्त फीचर्स

Cinelite का वजन 590 ग्राम है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे बेडसाइड टेबल, वर्क डेस्क या टीवी यूनिट पर रखने के लिए सुविधाजनक बनाता है। इसमें ABS बॉडी और मेटल ग्रिल दी गई है। साथ ही, IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस मिलता है, जो पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा देने के लिए है।

खास ऑफर प्राइस पर मिल रही साउंडबार

इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ हैंड्स-फ्री कॉलिंग और कंपैटिबल डिवाइसेज के लिए वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। TEMPT Cinelite 16W RMS TWS साउंडबार को 1,099 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 1,699 रुपये है। यह साउंडबार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट TemptIndia.com और Amazon.in पर उपलब्ध है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹1099 में नई साउंडबार लॉन्च, 16W RMS साउंड के साथ मिलेगी 8 घंटे की बैटरी लाइफ