
अगले हफ्ते आ रहा है धाकड़ बजट फोन, Tecno Spark Go3 में मिलेगी IP64 रेटिंग
TECNO Spark Go3 भारत में 16 जनवरी 2026 को लॉन्च होने जा रहा है, जिसे रोजमर्रा के मजबूत और भरोसेमंद यूजेस के लिए डिजाइन किया गया है। IP64 रेटिंग, बड़ी बैटरी और टिकाऊ डिजाइन के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार ऑप्शन बन सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno अपना नया बजट स्मार्टफोन Spark Go3 भारत में 16 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाला है। यह फोन खास तौर से रोजमर्रा की जरूरतों और बिजी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, Spark Go3 में 'Desh Jaisa Dumdaar' फील दिया गया है, जो इसे मजबूत, भरोसेमंद और टिकाऊ बनाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बिल्ड-क्वॉलिटी डिजाइन है। Spark Go3 में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्की पानी की बूंदों से सेफ रहेगा। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बाहर समय बिताते हैं या जिनके फोन रोजमर्रा के हल्की गिरावट और छींटों से बचाव चाहते हैं। IP64 सिक्योरिटी फोन को डेली यूजेस में ज्यादा भरोसेमंद बनाती है।
ऐसे होंगे फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, Spark Go3 में Spreadtrum UMS9230E प्रोसेसर और ARM Mali‑G57 GPU मिल सकता है, जो रोजमर्रा के ऐप्स, सोशल मीडिया और हल्के गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इसके अलावा, इसमें लगभग 5000mAh बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। फोन में HD+ डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जो वीडियो देखने और ब्राउजिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Spark Go3 खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद और बजट‑फ्रेंडली स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फोन कॉलिंग, मैसेजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया जैसी रोजमर्रा की जरूरतों में अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए परफेक्ट है।
TECNO की Spark Go सीरीज हमेशा यूजर‑सेंट्रिक फीचर्स और बजट में बेहतर परफॉर्मेंस देने पर ध्यान देती रही है। पिछले मॉडलों में भी बड़ी बैटरी, IP64 सुरक्षा और मजबूत डिजाइन जैसी खासियतें शामिल थीं। Spark Go3 इन्हें और बेहतर बनाकर पेश कर सकता है। बता दें, लॉन्च के बाद फोन की कीमत, कैमरा परफॉर्मेंस और रियल लाइफ यूजर एक्सपीरियंस की डीटेल्स अगले हफ्ते सामने आएंगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Meta Black






