50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने, जल्द होगा लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tecno Spark 50S 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन का डिजाइन टीज हो गया है और यह ब्लू व मैरून कलर में नजर आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने, जल्द होगा लॉन्च
Tecno Spark 50S 5G जल्द देगा दस्तक, टीज़र आउट

स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने अपने उपकामिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। कंपनी ने X पर एक टीज़र पोस्ट किया है जो फोन के लॉन्च को कन्फर्म करता है। इसी पोस्ट में टेक्नो ने फोन का डिजाइन भी टीज किया गया है, जिससे इसके लुक की पहली झलक देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक टीजर में फोन ब्लू और मैरून रंगों में दिखाई दिया है। इसके पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पहले से मौजूद Tecno Spark 50 5G के डिजाइन से मिलता-जुलता है। Tecno ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर Spark 50S 5G को 'Coming Soon' के साथ टीज़ किया है।

Tecno Spark 50S 5G में कैसे हो सकते हैं फीचर्स?

नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। गैजेट 360 की रिपोर्ट में फोन के कुछ संभावित फीचर्स की डिटेल दी गई है Tecno Spark 50S 5G में मौजूदा Spark 50 5G जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। Tecno Spark 50 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मौजूदा Tecno Spark 50 5G में 6,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी नए मॉडल में भी इसी तरह के फीचर्स दे सकती है। बैटरी उन फीचर्स में शामिल है, जिन पर बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक खास ध्यान देते हैं।

Tecno Spark 50 5G की भारत में कितनी है कीमत?

Tecno Spark 50 5G को भारत में इस साल ही लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्च कीमत 17,499 रुपये थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Tecno Spark 50S 5G की कीमत भी 20,000 रुपए वाले सेगमेंट में भी रह सकती है। कंपनी ने अभी नए फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। यह भी साफ नहीं है कि इसे कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Tecno Spark 50S 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता

Tecno ने फोन को भारत में जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। वहीं 91 मोबाइल हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक TECNO SPARK 50S 5G स्मार्टफोन भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का नया 5G फोन, टीजर लीक