हो गया कंफर्म, इस दिन आ रहा TECNO SPARK 50s 5G फोन, दो कलर में करेगा डेब्यू

लाइव हिन्दुस्तान
share

TECNO अब स्पार्क सीरीज लाइनअप में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। नया फोन TECNO SPARK 50s 5G नाम से डेब्यू करेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा। चलिए नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर

tecno spark 50s 5g
TECNO SPARK 50s 5G फोन दो खास कलर ऑप्शन - बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू में लॉन्च होगा।

TECNO का नया स्मार्टफोन अब भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं TECNO SPARK 50s 5G की। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन बाजार में इसी हफ्ते डेब्यू करेगा। सिर्फ लॉन्च डेट नहीं, बल्कि लॉन्च से पहले इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। टेक्नो का यह फोन दो खूबसूरत कलर्स में आ रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं कब आ रहा यह धांसू फोन, दिखने में कैसा है और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं...

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन की डिटेल

टेक्नो ने कंफर्म कर दिया है कि TECNO SPARK 50s 5G स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। कंपनी ने इस इमेज भी शेयर की है, जिसमें बरगंडी कलर में फोन का लुक दिखाई दे रहा है। कंपनी इसे '5G का धुरंधर' टैगलाइन के साथ टीज कर रही है। स्पार्क 50s 5G स्पार्क सीरीज को नया और फ्रेश लुक देता है।

एक्स पर भी टेक्नो इस दो कलर्स में टीज कर चुकी है। यह दो खास कलर्स - बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू में उपलब्ध है। बरगंडी रेड गहरा और रिच फिनिश वाला है, जो आत्मविश्वास भरा लगता है, जबकि ब्रीज ब्लू एक सॉफ्ट टच देता है। स्लिम शेप और अलग कैमरा मॉड्यूल इसके लुक को पूरा करते हैं, जिससे स्मार्टफोन को एक मॉडर्न पहचान मिलती है जो लंबे समय तक अलग बनी रहती है।

tecno spark 50s 5g

कंपनी का कहना है कि SPARK 50s 5G उन लोगों के लिए बनाया गया है जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए काम करते हैं और भारत को आगे बढ़ाते हैं। यह उन लोगों के लिए है जिनके लिए स्मार्टफोन दिन के लगभग हर पल का हिस्सा है, यानी काम और पेमेंट करने से लेकर कॉल तक।

सीरीज में पहले से दो मॉडल

Tecno Spark 50S 5G के लाइनअप में मौजूदा Spark 50 5G और Spark 50 Pro 5G मॉडल के साथ शामिल होने की उम्मीद है। Spark 50 5G को इस साल की शुरुआत में भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 17,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। टेक्नो स्पार्क 50 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर चलता है।

इसमें 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी है। टेक्नो स्पार्क 50 5G में एंड्रॉयड 16 बेस्ड HiOS 16 है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 Pro रेटिंग है। Tecno Spark 50 Pro चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में 5600mAh या 6000mAh बैटरी ऑप्शन और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। इसमें 6.78-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G100 अल्टीमेट चिपसेट है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़हो गया कंफर्म, इस दिन आ रहा TECNO SPARK 50s 5G फोन, दो कलर में करेगा डेब्यू