आ गया 8000mah बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G फोन, 47 दिनों तक नहीं करना पड़ेगा चार्ज; खुश कर देगी कीमत

Feb 13, 2026 01:50 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Tecno Pova Curve 2 5G Launched in India: टेक्नो ने शुक्रवार को भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.42 एमएम है।

आ गया 8000mah बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G फोन, 47 दिनों तक नहीं करना पड़ेगा चार्ज; खुश कर देगी कीमत

Tecno Pova Curve 2 5G Launched in India: टेक्नो ने शुक्रवार को भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह पिछले साल आए पोवा कर्व 5G फोन का सक्सेसर है, जिसे मई 2025 में लॉन्च किया गया था। नए फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB रैम है।

कंपनी का दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.42 एमएम है। दावा है कि फोन की बैटरी फुल चार्ज में 1,133 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, यानी अगर आप इसे चार्ज करके रख देते हैं, तो बैटरी करीब 47 दिनों तक एक्टिव रहेगी। कितनी है कीमत और इस फोन में और क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

tecno pova curve 2 5g world slimmest 8000mah battery phone

कीमत और पहली सेल की डिटेल

भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये है। यह 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ भी आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसे स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

ecno Pova Curve 2 5G Launched in India

Tecno Pova Curve 2 5G की खासियत

डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट वाला टेक्नो पोवा कर्व 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच का फुल एचडी प्लस (1,080x2,364 पिक्सेल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन गिरने पर टूटेगा भी नहीं, क्योंकि यह SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, साथ में 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। ऑनबोर्ड रैम को एक्स्ट्रा बचे हुए स्टोरेज का इस्तेमाल करके लगभग 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर को आर्म G610 MC2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन तीन साल तक अपडेट के लिए एलिजिबल है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।

फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी

कैमरे की बात करें तो, टेक्नो पोवा कर्व 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। दमदार साउंड के लिए फोन में डोल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। फोन में AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बात की जा सकती है।

8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन

दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। इसकी मोटाई 7.42 एमएम और वजन 192 ग्राम है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बॉक्स में 45W का चार्जर साथ आता है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम और 1,133 घंटे तक (यानी करीब 47 दिनों) का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।