13 फरवरी को आ रहा दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले फोन, 8000mAh की पावरफुल बैटरी से होगा लैस

Feb 11, 2026 03:35 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन के फीचर्स का खुलासा हो गया है। इस फोन में 8000mAh की पावरफुल बैटरी, 144Hz curved AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलेगा।

13 फरवरी को आ रहा दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले फोन, 8000mAh की पावरफुल बैटरी से होगा लैस

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Tecno Pova Curve 2 5G जल्द दस्तक देने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 13 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स से लैस होगा। Tecno का यह नया मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Pova Curve 5G का सक्सेसर माना जा रहा है। फोन की खासियत इसमें मिलने वाली दुनिया सबसे पतली डिस्प्ले और 8000mAh की बड़ी बैटरी है। जो एक बार चार्ज में लगभग दो दिन तक बैकअप दे सकती है। फोन में साइड-कर्व्ड बैक, स्लिम बॉडी और बढ़िया फिनिश शामिल हैं। इसके अलावा यह फोन MediaTek Dimensity 7100 जैसे पावरफुल चिपसेट से लैस हो सकता है।

Tecno Pova Curve 2 5G की उपलब्धता और संभावित कीमत

टेक्नो ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Tecno Pova Curve 2 5G को भारत में 13 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है, जिससे पता चलता है कि यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह सेल के लिए उपलब्ध होगा। कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 30,000 से 35,000 रुपए के बीच रखी जा सकती है।

8000mAh बैटरी से लैस Tecno Pova Curve 2 5G

Tecno Pova Curve 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Tecno Pova Curve 2 5G में एक कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत उसकी 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने के बाद दो दिनों तक चालू रह सकता है, जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं होगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की बॉडी स्लिम रखी गई है (करीब 7.4 mm), जो यूजर्स को भारी या मोटा महसूस नहीं होने देगा।

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की संभावना जा रही है। वहीं हाइओएस 16 (Android 16 बेस्ड) सॉफ्टवेयर भी स्मूथ अनुभव देता है। वहीं RAM और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज से लेकर 12GB RAM +256GB स्टोरेज तक के ऑप्शन में आ सकता है।

Tecno Pova Curve 2 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक 2 MP का सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी हो सकता है, जो पोर्ट्रेट या डेप्थ शॉट्स के लिए काम आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 13 MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 4K रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट कर सकता है।

Tecno Pova Curve 2 5G में मिलने वाले कुछ और खास फीचर्स में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। वहीं In-Display फिंगरप्रिंट स्क्रीन पर ही सिक्योरिटी देगा। फोन IP64 रेटिंग से लैस है जो डस्ट और पानी से फोन को बचाएगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।