9 हजार रुपये में मिल रहा 108MP के कैमरे वाला 5G फोन, दिवाली स्पेशल सेल का सबसे धमाकेदार डील

Oct 06, 2025 04:28 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन की दिवाली स्पेशल डील में 108MP के मेन कैमरा वाला Tecno Pova 6 Neo 5G एक बार फिर से तगड़ी डील में मिल रहा है। सेल ऑफर के साथ यह फोन करीब 9 हजार रुपये में आपका हो जाएगा। फोन पर 499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की दिवाली स्पेशल डील लाइव हो गई हैं। ऐसे में अगर आप धांसू रियर कैमरा वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। अमेजन की दिवाली स्पेशल डील में 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला Tecno Pova 6 Neo 5G एक बार फिर से तगड़ी डील में मिल रहा है। 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 9999 रुपये है। फोन 999.90 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

9 हजार रुपये में मिल रहा 108MP के कैमरे वाला 5G फोन, दिवाली स्पेशल सेल का सबसे धमाकेदार डील

इस डिस्काउंट के साथ यह फोन करीब 9 हजार रुपये में आपका हो जाएगा। फोन पर 499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

टेक्नो पोवा 6 नियो 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

टेक्नो पोवा 6 नियो 5G में आपको 6.67 इंच का एचडी+ LCD पैनल मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टेक्नो का यह फोन 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन मेमरी फ्यूजन फीचर के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14.5 पर काम करता है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है। फोन IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

इन फोन पर भी बंपर डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।