लॉन्च से पहले Amazon पर आया टेक्नो का धांसू फोन, 4 मार्च को करेगा डेब्यू, दिखने में भी धांसू

Mar 01, 2026 12:15 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tecno Pop X Microsite on Amazon India: टेक्नो अब Tecno Pop X को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन को भी टीज किया है।

लॉन्च से पहले Amazon पर आया टेक्नो का धांसू फोन, 4 मार्च को करेगा डेब्यू, दिखने में भी धांसू

Tecno तेजी से भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। पिछले महीने टेक्नो ने भारतीय बाजार में Tecno POVA Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत में एक नया फोन लाने की तैयारी में जुट गई है। कंपनी अब Tecno Pop X को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Amazon इंडिया पर लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर अपकमिंग टेक्नो पॉप एक्स को 'मेक इट पॉप' टैगलाइन के साथ टीज किया गया है, साथ में कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। इसके अलावा, लिस्टिंग से फोन की पहली झलक भी देखने को मिलती है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

अमेजन पर लाइव हुई Tecno Pop X की माइक्रोसाइट

Tecno Pop X Microsite on Amazon India

दरअसल, अमेजन इंडिया पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में Tecno Pop X को 4 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट कंफर्म करने के अलावा, कंपनी ने माइक्रोसाइट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है, जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी पता चलता है। फोन को व्हाइट कलर में टीज किया गया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इसके अन्य कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा करे।

डिजाइन की बात करें तो यह देखने में खूबसूरत लगता है। इसमें एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जो वर्टिकल पोजीशन में लगा है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर दो कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल के ठीक बाहर एक एलईडी फ्लैश है, जिसने नीचे इंफ्रारेड सेंसर लिखा है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि इस फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज किया जा सकेगा। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं।

Tecno Pop X के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

स्पेक्स की बात करें तो, माइक्रोसाइट पर कोई स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट नहीं हैं, लेकिन अपकमिंग फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच डिस्प्ले, यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर, 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी, फ्रीलिंग 2.0, IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, 1.2 मीटर तक ड्रॉप रेजिस्टेंस, 13 मेगापिक्सेल AI मेन रियर कैमरा और भी बहुत कुछ होगा।

Tecno POVA Curve 2 5G: दुनिया का सबसे पतला 8000mAh बैटरी फोन

पिछले महीने टेक्नो ने भारतीय बाजार में Tecno POVA Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। दावा है कि यह 8000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की कीमत बेस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। इसे स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

Tecno Pova Curve 2 5G की खासियत

फोन में 6.78-इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन गिरने पर टूटेगा भी नहीं, क्योंकि यह SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, साथ में 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का सेंसर है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। इसकी मोटाई 7.42 एमएम और वजन 192 ग्राम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।