₹15,999 में आया 6500mAh बैटरी, बिना नेटवर्क के कॉलिंग, iPhone Air जैसे लुक वाला 5G फोन

Apr 20, 2026 02:22 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में यूजर्स को 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग और खास FreeLink फीचर मिलता है, जिससे बिना नेटवर्क भी कॉल कर सकते हैं।

₹15,999 में आया 6500mAh बैटरी, बिना नेटवर्क के कॉलिंग, iPhone Air जैसे लुक वाला 5G फोन

TECNO POP X 5G Launched in India: टेक्नो ने भारतीय बाजार में टेक्नो पॉप एक्स 5जी लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस का डिज़ाइन iPhone Air से काफी मिलता-जुलता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस हैंडसेट में भी हॉरिजॉन्टल पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लगा है। बजट सेगमेंट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें iPhone Air जैसा कैमरा डिजाइन भी दिया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसमें FreeLink जैसी खास टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज किया जा सकता है। यह अमेज़न पर उपलब्ध होगा और इसकी सेल 24 अप्रैल से शुरू होगी।

TECNO POP X 5G की कीमत और फर्स्ट सेल डेट

TECNO POP X 5G को कंपनी ने दो वैरिएंट में पेश किया है। इस फोन के शुरुआती 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई। वहीं 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है। यह फोन 24 अप्रैल से Amazon पर फर्स्ट सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।