धूम मचाने आ रहा 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, दिखने में भी धांसू; देखें पहली झलक
Tecno POP X 5G फोन भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव कर दी है। फोन मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ आएगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Tecno POP X 5G india launch set for 20 April: टेक्नो भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे है। अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। टेक्नो के अपकमिंग फोन का नाम Tecno POP X 5G है। कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को भी टीज कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस दिन लॉन्च होगा Tecno POP X 5G
दरअसल, फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइल हो गई है,जहां कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और खास फीचर्स को टीज किया है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12PM लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन लॉन्च होने के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अपकमिंग Tecno POP X 5G की खासियत
अमेजन माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के डिजाइन के साथ इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में फोन को ग्रीन और ब्लू कलर में आने के लिए टीज किया गया है। फोन में एक होरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर कैमरे लगे होंगे। फिलहाल कैमरे स्पेक्स सामने नहीं आए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन की बॉडी एयरोस्पेस ग्रेड 6-सीरीज से बनी होगी और इसमें एल्युमिनियम कैमरा डेको होगा। फोन मजबूत और टिकाई बॉडी के साथ आएगा और इसे मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। दावा है कि 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर फोन टूटेगा नहीं और झटका झेल लेगा। फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 Pro रेटिंग के साथ आएगा।
कंपनी ने अपमकिंग फोन की बैटरी का भी खुलासा कर दिया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी मिलेगी। कंपनी ने यह भी टीज किया है कि फोन में तगड़ी परफॉर्मेंस मिलेगा, हालांकि चिपसेट की डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। फोन में 18GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन में कॉलिंग के दौरान क्लियर ऑडियो क्वालिटी मिलेगा, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें AI नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी भारत में इसका 4G मॉडल पहले ही लॉन्च कर चुकी है, देखें कीमत और खासियत
फोन में 6.75-इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होती है। फोन में नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर भी है, जिससे यूजर अपने आस-पास (1.5KM रेंज) के दूसरे यूजर से बिना सेलुलर नेटवर्क के ही कॉल पर बात कर सकता है। इसकी मजबूती को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं, इसका 25,000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है।
यह 12nm ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिप पर चलता है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज से लैस है। फोन में एक 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है। फोन के बॉक्स में 10W एडॉप्टर आता है। अमेजन पर फोन का एकमात्र 4GB+64GB वेरिएंट इस समय 8,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इसे चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Mystery White







