Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Tecno POP 9 5G featuring 48mp sony ai camera dobly sound and up to 8gb ram available at just rupees 7999

गजब! सबके पास होगा सोनी के AI कैमरा और 8GB तक की रैम वाला धांसू 5G फोन, कीमत मात्र ₹7999

संक्षेप:

सोनी के एआई कैमरा वाला शानदार स्मार्टफोन अब सबके बजट में आ गया है। यह फोन बिना किसी ऑफर अमेजन इंडिया पर 7999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। फोन में 8जीबी तक की रैम दी गई है। फोन जबर्दस्त डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है।

Mon, 8 Sep 2025 12:14 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोनी के एआई कैमरा वाला शानदार स्मार्टफोन अब सबके बजट में आ गया है। हम बात कर रहे हैं टेक्नो पॉप 9 5G की। कंपनी का यह फोन 48 मेगापिक्सल के सोनी एआई मेन कैमरा से लैस है। 4जीबी रैम (वर्चुअल रैम के साथ 8जीबी) और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन बिना किसी ऑफर अमेजन इंडिया पर 7999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। खास बात है कि 10 सितंबर तक फोन पर 500 रुपये का इंस्टेंट फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
गजब! सबके पास होगा सोनी के AI कैमरा और 8GB तक की रैम वाला धांसू 5G फोन, कीमत मात्र ₹7999

आप इस फोन को 399 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर आपको एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

टेक्नो पॉप 9 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेच 120Hz का है। टेक्नो का यह फोन 4जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन में 4जीबी वर्चुअल रैम भी है, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में ड्यूल एलईडी के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में कंपनी एक सेकेंडरी एआई लेंस भी दे रही है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है।

ये भी पढ़ें:डिश टीवी लाया बिल्ट-इन DTH, OTT वाले नए स्मार्ट टीवी, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड

यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।