
20 हजार रुपये सस्ता हुआ 12GB रैम वाला फोन, मिलेंगे 32MP के दो सेल्फी कैमरा, डिस्प्ले भी दो
अमेजन की धाकड़ डील में यह फोन 20 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन 12जीबी रैम, 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा और 5750mAh की बैटरी के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टेक्नो का फोल्डेबल फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय कंपनी इस फोन को 79,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ ऑफर कर रही थी। अमेजन की धाकड़ डील में यह 20 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। यानी इसे अब आप 59999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत 1500 रुपये तक और कम हो सकती है। आप इस फोन को 2999 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आपको 47650 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टेक्नो फैंटम V फोल्ड 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
टेक्नो फैंटम V फोल्ड 2 में 6.42 इंच का फुल एचडी+ AMOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है। 2K+ रेजॉलूशन वाला फोन का इनर डिस्प्ले 7.85 इंच का है। टेक्नो का यह फोल्डेबल डिवाइस 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें डाइमेंसिटी 9000+ चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको धांसू कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस लगा है।
इसके अलावा फोन में कंपनी एक 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर भी ऑफर कर रही है। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दे रही है। टेक्नो के इस फोन की बैटरी 5750mAh की है। फोन में ऑफर की जा रही यह बैटरी 70 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। इसे कंपनी ऐंड्रॉयड 16 तक अपग्रेड देने वाली है। साथ ही इसे तीन साल का सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी-ऐटमॉस दिया गया है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Karst Green



