आते ही छा जाएगा यह हल्का-फुल्का फोन, दिखने में यूनिक, पेंसिल से भी पतली है बॉडी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

TECNO अब एक और स्लिम फोन ला रहा है, जिसका नाम TECNO CAMON Slim है। एक लीक में फोन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें फोन यूनिक डिजाइन के साथ नजर आ रहा है। खबर है कि इसकी मोटाई 6.39mm होगी। डिटेल में जानिए फोन में और क्या-क्या खास होगा…

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

TECNO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपने स्लिम फोन के तौर पर TECNO CAMON Slim को लाने की तैयारी में है। इसे पहले भी कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा जा चुका है और इसका डिजाइन ऑनलाइन सामने आ गया है। सामने आई लीक इमेज में देखा जा सकता है कि फोन स्लिम बॉडी के साथ आता है, जो दिखने में बेहद स्टाइलिश है। कहा जा रहा है कि फोन की मोटाई 6.39mm होगी, यानी यह पेंसिल से भी पतला होगा, क्योंकि पेंसिल की मोटाई लगभग 7mm से 7.7mm तक होती है।

आते ही छा जाएगा यह हल्का-फुल्का फोन, दिखने में यूनिक, पेंसिल से भी पतली है बॉडी

अपने अपग्रेड में देरी न करें

अपनी अगली खरीदारी के लिए पर्सनलाइज़्ड EMI ऑफ़र देखें

अपने अपग्रेड में देरी न करें

सामने आया TECNO CAMON Slim का डिजाइन

एक्स पर एक यूजर ने अपने पोस्ट में, अपकमिंग टेक्नो कैमन स्लिम स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आ गया है। शेयर की गई इमेज के अनुसार, फोन का डिजाइन स्पार्क स्लिम डिवाइस के जैसा लगता है, खासतौर से कैमरा मॉड्यूल को देखकर।

tecno camon slim

डिजाइन की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें दोनों सिरों पर दो गोल कैमरा कटआउट हैं। हालांकि, अंतर यह है कि कैमरा मॉड्यूल के बीच में कई छोटी LED लाइट्स भी दिख रही हैं, जिससे इसे मैट्रिक्स जैसा लुक मिलता है। इन छोटी LED लाइट्स के नीचे एक LED फ्लैश भी लगा हुआ है।

यह फोन व्हाइट बेस फिनिश और बोल्ड काली जियोमेट्रिक लाइन्स के साथ भी देखा गया है, जिससे इसे एक मॉडर्न एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न मिलता है। इसके अलावा, इसके पिछले हिस्से पर ब्लू, ग्रीन और येलो कलर के पेस्टल कलर ब्लॉक भी हैं, जो इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं। डिजाइन के अलावा, यूजर का यह भी कहना है कि आने वाले फोन में 6.39mm का स्लिम प्रोफाइल होगा, जो TECNO Spark Slim से थोड़ा ज्यादा मोटा बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस स्मार्टफोन में Sony LYTIA 600 मेन कैमरा सेंसर होगा।

इसकी पिछली लिस्टिंग को देखते हुए, FCC सर्टिफिकेशन से पता चला था कि डिवाइस (मॉडल नंबर - Cn6c) में 7000mAh की बैटरी कैपेसिटी होगी, जबकि बैटरी मॉडल नंबर BL-68DX के साथ इसकी रेटेड कैपेसिटी 6840mAh बताई गई थी। लिस्टिंग से U600TSA चार्जर के साथ 60W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का भी पता चला है।

हालांकि, TUV लिस्टिंग में दो अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी - 5800mAh और 5430mAh - का जिक्र था, जो FCC लिस्टिंग से पता चली जानकारी से अलग है। लिस्टिंग में EU देशों और सऊदी अरब के कंट्री कोड भी शामिल थे, जिसका मतलब हो सकता है कि अलग-अलग इलाकों के हिसाब से बैटरी कैपेसिटी अलग-अलग हो सकती है।

इसके अलावा, दो मेमोरी वेरिएंट - 8GB+128GB और 8GB+256GB - कार्लकेयर सर्विसेज इंडिया वेबसाइट पर देखे गए थे। इसके अलावा, फोन की गूगल प्ले कंसोल और गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि यह मीडियाटेक हीलियो G200 या G100 या G99 चिपसेट, 8GB रैम और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। टेक्नो कैमन स्लिम का डिजाइन अब ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है, यह देखना बाकी है कि ब्रांड आधिकारिक तौर पर वैश्विक बाजार में इस फोन को कब लॉन्च करेगा।

आप टेक्नो के इन फोन्स पर विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।