आ गया फुल वॉटरप्रूफ और 'स्टील' जैसी बॉडी वाला खूबसूरत 5G फोन, ₹3000 की छूट; सेल इस दिन
टेक्नो ने भारत में Tecno Camon 50 Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। नया फोन तीन खूबसूरत कलर्स में आता है। कंपनी इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। ऑफर के बाद यह 36,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। देखें इसमें क्या-क्या खास है

Tecno Camon 50 Ultra 5G Launched in India: स्टाइलिश लुक, दमदार बैटरी और कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो टेक्नो का नया Tecno Camon 50 Ultra 5G आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह Camon 30 लाइनअप के अपग्रेड के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया। नया स्मार्टफोन तीन कलर्स में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए तैयार है। नया Camon 50 Ultra 5G एक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है। इसमें ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश होता है और 1.5K रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। नया टेक्नो फोन 6500mAh की बैटरी पैक करता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह दो दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए जानते हैं…
चलिए सबसे पहले नजर डालते हैं Tecno Camon 50 Ultra 5G की खासियत पर
एमोलेड डिस्प्ले और लोहालाट बॉडी
यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1208x2644 पिक्सेल) ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और 2800 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। कंपनी का कहना है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। फोन में मजबूत और टिकाऊ बॉडी है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रे सर्टिफिकेशन दिया गया है।
कैमरा भी पावरफुल
फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) मेन कैमरा है, जिसमें 1/1.56-इंच Sony LYT-700C सेंसर है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/2.4) टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसे 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन 4K/30 एफपीएस तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
तेजतर्रार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
फोन में एक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास और बाईदौ का सपोर्ट शामिल है। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है। फोन की मोटाई 7.75 एमएम है।
इतनी है Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत
नए Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत भारत में 39,999 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, कंपनी 3,000 रुपये का लॉन्च कूपन दे रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 36,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकेंगे। नया फोन 21 जुलाई को अमेजन के माध्यम से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम जैसे कलर्स में पेश किया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


