6150mAh की बैटरी वाले दो नए स्मार्टफोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, डॉल्बी साउंड भी
टेक्नो ने मार्केट में अपने दो नए फोन- Camon 50 और Camon 50 Pro को लॉन्च किया है। ये फोन 6150mAh की बैटरी के साथ आते हैं। साथ ही इनमें 50MP का मेन कैमरा लगा है। ये फोन IP68/69/69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।

टेक्नो ने मार्केट में अपने दो नए फोन को लॉन्च किया है। इन फोन का नाम- Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro है। कंपनी ने इन फोन को अफ्रीका के कई मार्केट्स में लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए फोन के बहुत सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। कंपनी के ये फोन 6150mAh की बैटरी के साथ आते हैं। साथ ही इनमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है। ये फोन IP68/69/69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं। केन्या में कैमन 50 की कीमत KES 37500 (करीब 26,400 रुपये) है। वहीं, कैमन 50 प्रो KES 44000 (करीब 40 हजार रुपये) है। आइए डीटेल में जानते हैं टेक्नो के इन नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टेक्नो कैमन 50 और कैमन 50 प्रो स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इन फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन्स में ऑफर किया जा रहा यह फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमन 50 का डिस्प्ले फ्लैट है। वहीं, कैमन 50 प्रो में कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले पैनल ऑफर कर रही है। कंपनी के ये लेटेस्ट फोन 8जीबी रैम के साथ आते है। कैमन 50 में कंपनी 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज दे रही है। वहीं, कैमन 50 प्रो 256जीबी की इंटरनल मेमरी के साथ आता है। टेक्नो के ये हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो G200 प्रोसेसर पर काम करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए दोनों डिवाइसेज में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही इनमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस शामिल है। टेक्नो कैमन प्रो में कंपनी 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप लेंस भी ऑफर कर रही है और यह लेंस OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
ओएस की बात करें, तो टेक्नो कैमन 50 और कैमन 50 प्रो कंपनी के HiOS 16 पर काम करते हैं। ये फोन IP68/69/69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रूफिंग के साथ आते हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन्स की बैटरी 6150mAh की है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन वन-टैप एआई की से लैस है। साथ ही दमदार साउंड के लिए इनमें कंपनी स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दे रही है। बताते चलें कि ये दोनों फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
(Photo: Gizmochina)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Uyuni Salt white





